Breaking
भारी वर्षा की संभावना: अरपा नदी के तटों से दूर रहने की अपीलमहामाया मानस मंच से गुंजा नशामुक्ति का शंखनाद : संतोषी दीदी के नेतृत्व में चैतन्य देवियों की झांकी संपन्नविश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी और डॉ. दिलीप सिंह राजपूत को मिली जिम्मेदारीशासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में नवरात्रि उत्सव, कन्या पूजन और भोजन का आयोजनरतनपुर में उत्साह के साथ मनाया गया केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का जन्मदिन, 57 दीप जलाकर काटा केकरतनपुर में पहली बार छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार आस्था शर्मा होंगी शामिल 13 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में होंगी उपस्थितस्वच्छता जीवन का अभिन्न हिस्सा, हर व्यक्ति निभाए अपनी जिम्मेदारी : डॉ. सत्यनारायण तिवारीछत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारीप्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने किसान जागरूकता अभियान आयोजितकचना-सड्डू नगर विकास योजना में सभी किसानों के लिए समान नीति, विपक्ष का आरोप भ्रामक : गोविंद गुप्ता

छत्तीसगढ़जसपुर

सरगुजा मार्ट कंपनी की मुख्य डायेक्टर आरोपिया लता खुंटे निवासी गंगापुरखुर्द अंबिकापुर को करोड़ों रूपये के ठगी के मामले में जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार,

सरगुजा मार्ट कंपनी की मुख्य डायेक्टर आरोपिया लता खुंटे निवासी गंगापुरखुर्द अंबिकापुर को करोड़ों रूपये के ठगी के मामले में जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार,

 आरोपिया लता खुंटे को प्रोडक्शन वारंट पर अंबिकापुर जेल से लाया गया,
आरोपिया की संपत्ति का परीक्षण कर अटैच कराने की कार्यवाही की जा रही है,
 उक्त कंपनी के डिप्टी डायरेक्टर निशांत तिर्की निवासी कुंजारा(कुनकुरी) एवं एरिया मैनेजर फ्रांसिस पन्ना निवासी जुमईकेला(दोकड़ा) को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है,
 कंपनी से सस्ता दर पर बोर खनन के नाम पर ठगी के शिकार हुये 07 नये लोग सामने आये हैं, जाॅंच की जा रही है,
07 नये लोगों से उक्त कंपनी के लोगों द्वारा प्रत्येक से रू. 31,500 /- कुल रू. 2,20,500 /-(दो लाख बीस हजार पाॅंच सौ) ठगी होने की बात सामने आई है,
 पूर्व में सस्ते दर पर बोर खनन के नाम पर जशपुर जिले के अनेकों लोगों से कुल 3,63,000 /- (तीन लाख तिरसठ हजार रू.) की ठगी किये हैं,*
आरोपियों के विरूद्ध चौकी दोकड़ा थाना कांसाबेल में अप.क्र. 99/2023 धारा 420, 34 भा.द.वि. का अपराध दर्ज।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि विगत दिवस सरगुजा मार्ट के नाम से कुनकुरी के आजाद मोहल्ला में क्षेत्रीय कार्यालय खोलकर क्षेत्र के अनेकों भोले-भाले ग्रामीणों को 41500 /- के सस्ते दर पर बोर खनन के नाम पर अनेकों लोगों से कुल रकम 3,63,000/- रू. नगद एवं फोन पे के माध्यम से बोर खनन के नाम पर डिप्टी डायरेक्टर निशांत तिर्की एवं एरिया मॅनेजर फ्रांसिस पन्ना को दिये है। उनके द्वारा न ही बोर खनन नहीं किया गया और ना ही पैसा वापस किया गया है। ग्रामीणों के साथ बोर खनन के नाम पर धोखाधड़ी किये जाने की रिपोर्ट पर चौकी दोकड़ा में अपराध अप.क्र. 99/24 धारा 420, 34 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक जशपुर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में टीम बनाकर दबिश देकर प्रकरण के आरोपीगण 1- निशांत तिर्की उम्र 40 साल निवासी कुंजारा थाना कुनकुरी एवं 2-फ्रांसिस पन्ना उम्र 30 साल निवासी जुमईकेला चौकी दोकड़ा को दिनांक 25.08.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। कंपनी की *डायरेक्टर लता खुंटे उम्र 45 साल निवासी गंगापुरखुर्द अंबिकापुर* सरगुजा संभाग के अन्य जिलों में ठगी करने पर अपराध दर्ज होने से पूर्व से जेल में निरूद्ध थी। पुलिस द्वारा उक्त आरोपियों को अंबिकापुर जेल से प्रोडक्शन वारंट में लाकर पूछताछ करने पर उक्त अपराध में सम्मिलित होना बताई है, आरोपिया को दिनांक 27.08.2024 को गिरफ्तार करने के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर पुनः न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
विदित हो कि सरगुजा मार्ट के माध्यम से ठगी के शिकार हुये 07 नये लोग सामने आये हैं, उनसे प्रत्येक से 31,500 /- कुल रू. 2,20,500 /-(दो लाख बीस हजार पाॅंच सौ) ठगी होने की बात सामने आई है, प्रकरण की विवेचना की जा रही है। महिला आरोपिया के प्रापर्टी का डिटेल लेकर ठगी की गई संपत्ति का आंकलन कर आगामी कार्यवाही की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी दोकड़ा उप निरीक्षक अशोक यादव, स.उ.नि. रामजी साय पैंकरा, म.आर. रष्मि तिर्की, आर. प्रकाश मिंज की विशेष भूमिका रही।
 शशि मोहन सिंह पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा कहा गया है कि:- “सरगुजा मार्ट कंपनी की मुख्य डायेक्टर सरगना लता खुंटे को प्रोडक्शन वारंट में लेकर पूछताछ करने पर उक्त अपराध में सम्मिलित होना बताई है, आरोपिया की संपत्ति का आंकलन किया जा रहा है, तद्नुसार आगामी कार्यवाही की जायेगी।”

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *