Breaking
बिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुररतनपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान,  SAI की कुश्ती चयन प्रक्रिया में सुभद्रा और अस्मिता का चयन

छत्तीसगढ़बिलासपुर

अदालत परिसर में हंगामा: कथावाचक की पेशी के दौरान फैली अफरा-तफरी, पुलिस ने दो गैर-जमानती FIR दर्ज कीं

**अदालत में हंगामा: कथावाचक की पेशी के दौरान मची अफरा–तफरी, पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज कीं**

**बिलासपुर, 16 नवंबर 2025।** अदालत में पेशी के दौरान हुई मारपीट एवं अव्यवस्था फैलाने वाले समूह पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए दो अलग–अलग मामलों में गैर–जमानती धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं। दोनों एफआईआर में आरोपियों के नाम स्पष्ट रूप से शामिल किए गए हैं।

यह घटना उस वक्त हुई जब कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा था। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने अचानक शोरगुल करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। उपद्रवी तत्वों ने माहौल को तनावपूर्ण बनाते हुए पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश की और भय का वातावरण तैयार किया।

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और अदालत परिसर से सभी उपद्रवियों को बाहर खदेड़ दिया। बाद में पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज कीं—
पहले मामले में BNS की धाराएं 221, 132, 296, 351(2) और 3(5),
जबकि दूसरे मामले में 191(2), 221, 132, 296 और 351(2) के तहत अपराध दर्ज किए गए हैं।

दरअसल, 12 नवंबर को तखतपुर क्षेत्र में आयोजित भागवत कथा के दौरान आशुतोष चैतन्य महाराज पर सतनामी समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा था। शिकायत के बाद पुलिस ने BNS 353(2) और एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया था।

घटना के बाद सतनामी समाज ने पुलिस कार्रवाई पर संतोष जताया था, लेकिन कथावाचक की अदालत में पेशी के दौरान कुछ बाहरी तत्वों ने माहौल बिगाड़ दिया। नारेबाजी, गाली–गलौज और धार्मिक उकसावे वाले शब्दों के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी।

इस पूरे घटनाक्रम पर बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने सख्त लहजे में कहा, “कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कानून सर्वोपरि है, और उपद्रव करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई निश्चित रूप से की जाएगी।”

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *