Breaking
टाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुररतनपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान,  SAI की कुश्ती चयन प्रक्रिया में सुभद्रा और अस्मिता का चयनअग्निवीर भर्ती रैली के लिए प्रवेश पत्र जारी 12 जनवरी से बिलासपुर में होगी भर्ती रैली12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की मुख्य न्यायाधीश ने की समीक्षा

अच्छी खबरछत्तीसगढ़बिलासपुर

CG News: तिवरता कोल वाशरी में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर, ग्रामीणों को मिलेगा विशेषज्ञ इलाज

रतनपुर – ग्रामीण अंचलों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में तिवरता कोल बेनिफिकेशन लिमिटेड द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। कंपनी के सहयोग से शनिवार, 27 दिसंबर 2025 को तिवरता कोल वाशरी परिसर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित रहेगा।
शिविर के दौरान अनुभवी और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच करेगी। इसमें आम बीमारियों के साथ-साथ मौसमी रोगों की पहचान, चिकित्सकीय परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जरूरतमंद मरीजों को बिना किसी शुल्क के आवश्यक दवाइयां भी प्रदान की जाएंगी।
कंपनी प्रबंधन ने आसपास के सभी गांवों के नागरिकों से अपील की है कि वे इस स्वास्थ्य शिविर में अधिक संख्या में शामिल होकर इसका लाभ उठाएं। आयोजकों के अनुसार, इस प्रकार के शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और रोगों की शुरुआती अवस्था में पहचान करने में सहायक सिद्ध होते हैं।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *