Breaking
टाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुररतनपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान,  SAI की कुश्ती चयन प्रक्रिया में सुभद्रा और अस्मिता का चयनअग्निवीर भर्ती रैली के लिए प्रवेश पत्र जारी 12 जनवरी से बिलासपुर में होगी भर्ती रैली12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की मुख्य न्यायाधीश ने की समीक्षा

अपराधछत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुर

बेलतरा ग्रामीण बैंक में सेंधमारी का खुलासा, रतनपुर पुलिस ने 5 शातिर चोरों को दबोचा; CCTV से हुई पहचान

रतनपुर। बेलतरा स्थित ग्रामीण बैंक और एटीएम में सेंध लगाकर चोरी एवं चोरी के प्रयास के मामले में रतनपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया स्टेबलाइजर, राउटर, वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल, बैंक की दीवार, एटीएम और लॉकर तोड़ने में प्रयुक्त गैती और टंगिया जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई 2026 को ग्रामीण बैंक बेलतरा के शाखा प्रबंधक ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 4 जुलाई की शाम बैंक बंद करने के बाद सभी कर्मचारी घर चले गए थे। सोमवार सुबह बैंक खोलने पर पीछे की दीवार में सेंध लगी मिली। जांच में पता चला कि बैंक का राउटर और बाहर लगा स्टेबलाइजर चोरी हो चुका था। वहीं बैंक के लॉकर और एटीएम को गैती व टंगिया से तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। इसके बाद सुमेष कश्यप उर्फ सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया राउटर, स्टेबलाइजर, दो मोटरसाइकिल तथा वारदात में प्रयुक्त गैती और टंगिया बरामद कर सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपी:
सुमेष कश्यप उर्फ सोनू (29), नेवसा
सूरज कुमार विश्वकर्मा (26), गिधौरी
नवीन कुमार बैसवाड़े (28), नेवसा
खिकराम खैरवार उर्फ विक्की (25), गिधौरी
प्रकाश यादव उर्फ बौना (19), गिधौरी

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक विष्णु यादव, सहायक उपनिरीक्षक नीलाकर सेठ, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, आरक्षक आकाश डोंगरे एवं देवानंद चंद्राकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *