Breaking
बिलासपुर में ‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, बड़ी संख्या में प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल,उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगेंऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फ्लोरा मैक्स चिटफंड ठगी मामले के दो फरार आरोपी गिरफ्तारजेम्स एंड ज्वेलरी पार्क से लेकर सुरक्षा अभियान तक, छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरा साल बनेगा नई मिसालसेवा, संवेदना और हरियाली का संदेश: जन्मदिन पर डॉ. राजेश्वरी संतोष उद्देश्य ने मरीजों को दी निशुल्क स्वास्थ्य जांच, पौधा भेंट कर किया सम्मानरतनपुर और तख्तपुर में बंधन NGO ने बांटी आजीविका किट, 24 परिवारों को मिला स्वरोजगार का सहाराजेम्स एंड ज्वेलरी पार्क से ‘ऑपरेशन गोल्ड’ तकः छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरा साल बनेगी नई मिसालराशन दुकानदारों का फूटा आक्रोश: 20 साल से नहीं बढ़ा कमीशन, 7 सूत्रीय मांगों को लेकर खाद्य सचिव और उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापनशाला प्रवेशोत्सव में बच्चों का हुआ स्वागत, पुस्तक व गणवेश वितरण, हरदीबांध विद्यालय में उत्साहपूर्वक आयोजित हुआ प्रवेशोत्सव, नामांकन बढ़ाने पर दिया गया जोरसांप ने काटा तो महिला ने पकड़कर  डिब्बे में किया बंद, अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर भी रह गए हैरानCG News: बिलासपुर में जुटेगे सराफा कारोबारी, 28 जून को होगा ‘सराफा महा सम्मेलन 2026’; कानून, सुरक्षा और व्यापारिक हितों पर मंथन

छत्तीसगढ़जांजगीर

जीर्ण शीर्ण सड़क के मरम्मत के नाम पर हुआ गड़बड़झाला, भाजपा जिला मंत्री अभिमन्यु राठौर ने लगाया गम्भीर आरोप

पूर्व मंत्री शिव डहरिया के संरक्षण में जांजगीर नगर पालिका में हुए भ्रष्टाचार की पीएमओ तक हुई शिकायत

जीर्ण शीर्ण सड़क के मरम्मत के नाम पर हुआ गड़बड़झाला, भाजपा जिला मंत्री अभिमन्यु राठौर ने लगाया गम्भीर आरोप

*जांजगीर* – जिला मुख्यालय जांजगीर की विभिन्न सड़को के मरम्मत हेतु अधोसंरचना मद से 100.00 लाख (एक करोड़) जारी हुआ था। नियमानुसार इस मद से सड़क मरम्मत कार्य ही कराया जाना था, परंतु नगर पालिका के तत्कालीन सीएमओ चंदन शर्मा ने नियम विरुद्ध नयी सड़क का निर्माण करा दिया। अब इस मामले की शिकायत पीएमओ तक हुई है।
शिकायतकर्ता भाजपा जिला मंत्री अभिमन्यु राठौर ने कहा कि नगर पालिका जांजगीर नैला में तत्कालीन नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया के संरक्षण में नगर सरकार व पूर्व सीएमओ चंदन शर्मा के द्वारा जीर्ण शीर्ण सड़क मरम्मत के नाम पर जारी राशि का दुरुपयोग करते हुए नियमो को दरकिनार कर नवीन सड़क निर्माण में राशि खर्च कर दी गयी।
इस सम्बंध में संचालनालय का स्पष्ट आदेश था कि उक्त मद में नवीन सड़को का प्रस्ताव शामिल नही किया जाना था साथ ही जारी राशि मे शेष बचे राशि का उपयोग शहर के प्रकाश व्यवस्था में करना था।
तत्कालीन सीएमओ ने तय नियमों की परवाह न करते हुए चहेते ठेकेदारों को बिना निविदा कार्यादेश जारी कर कार्य कराते रहे।

*”पीएमओ तक हुई शिकायत”*
इस विषय को लेकर अभिमन्यु राठौर ने जांजगीर कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र प्रेषित किया है, जिसमे जांजगीर नैला नगर पालिका में हुए इस भ्रष्टाचार का उल्लेख किया है एवं कार्यवाही की मांग की है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *