Breaking
बारिश में भी मुस्तैद रहेगी बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस, 130 से अधिक जवानों को मिले पारदर्शी रेनकोट; वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारीशिक्षा से बदल रही ‘नट’ समाज की तकदीर, डॉ. सत्यनारायण तिवारी के अभियान से भिक्षावृत्ति छोड़ मुख्यधारा की ओर बढ़े परिवारमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नCG News: परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’ या सिस्टम की बड़ी चूक? ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, अब कलेक्टर का बड़ा एक्शन… अपर कलेक्टर को सौंपी जांच, पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे मेंधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ BJP में अलग-अलग राय देखे डॉ. रमन सिंह ने क्या कहा…..CG News:- परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’! ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, मामला खुलते ही लीपापोती के आरोप, खाता फ्रीज… पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे में, राज्य स्तरीय 5 सदस्यीय जांच समिति गठितसिद्ध शक्ति पीठ श्री महामाया मंदिर संचालित विद्यालय में नए सत्र का शुभारंभ, तिलक लगाकर हुआ विद्यार्थियों का स्वागत, निःशुल्क ड्रेस व पुस्तकें वितरितरतनपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल… परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में धरना, PM का पुतला दहन करने की कोशिशमां महामाया मंदिर रतनपुर में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का समापन, हवन-पूर्णाहूति के साथ संपन्न हुए गुप्त अनुष्ठानCG Police News:- क्या एक जिले में दो तरह की पुलिस व्यवस्था बेहतर पुलिसिंग दे सकती है? DGP अरुणदेव गौतम की रिपोर्ट के बाद पूरे जिले में कमिश्नरी लागू करने की तैयारी

शेयर मार्केट

अडानी के शेयर्स में लौटी रौनक, स्टॉक्स बन गए रॉकेट, जानिए कंपनी ने क्यों बढ़ाई मार्केट कैप ?

अडाणी के शेयरों में तेजी से भारतीय बाजारों में 1.2 लाख करोड़ रुपये जुड़े। बुधवार को बाजार खुलते ही अडानी के शेयरों में एक बार फिर जबरदस्त तेजी देखने को मिली। भारतीय बाजारों में लगातार दूसरे दिन गैप अप ओपनिंग देखने को मिली।

बाजार ने खुलने के बाद यह बढ़त बरकरार रखी. शुरुआती कारोबार में ही अडाणी के शेयरों में कल की तेजी जारी रही और कारोबार में तेजी देखी गई। शुरुआती कारोबार में ही निफ्टी ने 20000 का मनोवैज्ञानिक स्तर तोड़ दिया।

मंगलवार को अडानी के 10 शेयरों ने जबरदस्त तेजी दी थी. इस तेजी के दम पर बाजार में 1.2 लाख करोड़ रुपये जुड़े. विभिन्न एक्सचेंजों से प्राप्त आंकड़ों से पता चलता है कि भारतीय बाजार अब 4 ट्रिलियन डॉलर की बाजार पूंजी के साथ दुनिया का पांचवां सबसे मूल्यवान बाजार है।

मंगलवार को अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी टोटल गैस जैसे शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी गई थी। आज बुधवार को इन शेयरों में खरीदारी का माहौल देखने को मिल रहा है। बुधवार को अडानी टोटल गैस के शेयर 15 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

अडाणी एंटरप्राइजेज में भी एक फीसदी की तेजी है. अडानी ग्रीन में भी 4 फीसदी की बढ़त दर्ज की जा रही है. एनडी टीवी के शेयरों में 3 फीसदी की तेजी है। यानी अडाणी के शेयरों में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी है.

मंगलवार को भी अडानी के शेयर ने धूम मचा दी

अदानी ग्रुप की प्रमुख कंपनी अदानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में मंगलवार को 4 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई थी, लेकिन असली गति अदानी टोटल गैस लिमिटेड के शेयरों ने पकड़ी, जिसमें लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

अदानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में लगभग 8 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी, जबकि अदानी पावर के शेयरों में लगभग 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी और यह 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर ₹ 423 पर पहुंच गया था। अदानी विल्मर के शेयरों में लगभग 6 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई। इन सभी शेयरों में तेजी बुधवार को भी जारी रही.

सेबी ने कहा था, जांच के लिए अब और समय की जरूरत नहीं

इसी साल जनवरी में अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने गौतम अडानी ग्रुप पर गंभीर आरोप लगाए थे। पूंजी बाजार नियामक सेबी ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि वह अडानी हिंडनबर्ग मामले की जांच के लिए उससे अधिक समय नहीं मांगने जा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त एक विशेषज्ञ समिति ने इस साल मई में अपनी अंतरिम रिपोर्ट में कहा था कि अरबपति कारोबारी गौतम अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर की कीमतों में उतार-चढ़ाव से संबंधित कोई महत्वपूर्ण सबूत नहीं मिला है। इसके साथ ही इस समिति ने कहा था कि नियामक भी इस मामले में विफल नहीं हुआ है.

CG Bulletin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *