Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

अच्छी खबरखास - खबरछत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुर

एनएसयूआई का बड़ा आयोजन हजारों नए छात्र छात्राओं का प्रवेशोत्सव कार्यक्रम किया आयोजित

रतनपुर : छात्र संगठन एनएसयूआई द्वारा शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर के नवीन छात्र/ छात्राओं की प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आज महामाया शूट भवन रतनपुर में आयोजित की गई जिसमे हजारों छात्र एवं छात्राएँ दूर दूर से उपस्थित हुई, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंडी अध्यक्ष कोटा संदीप शुक्ला, अध्यक्षता पीसीसी सदस्य एवं जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस नीरज जायसवाल विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री आशीष शर्मा,प्रदेश सचिव एनएसयूआई राजा रावत,जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस (rti) रवि रावत,एनएसयू आई प्रदेश संयोजक स्वप्निल श्रीवास्तव की उपस्थिति में संपन्न हुई । एनएसयूआई छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष नीरज पांडे ने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से सभा को सम्बोधित किया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने नवीन प्रवेश छात्र छात्राओं को देश का भविष्य बताया साथ ही साथ ही अपने छात्र राजनीति से लेकर वर्तमान तक के सफ़र के बारे में जानकारी साझा की ।
अध्यक्षता कर रहे जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस नीरज जायसवाल ने अपने संबोधन में छात्र राजनीति की अपनी शुरुवात के दौर के बारे में बताया साथ ही सबसे रतनपुर में सबसे कम उम्र में अपने पार्षद बनने का अनुभव भी साझा किया ।
विशिष्ठ अतिथि जिला महामंत्री आशीष शर्मा ने संबोधन में बताया कि महामाया कॉलेज के शुरुआती दौर में विद्यार्थियों की परेशानी का सामना करना पड़ता था हम लोगो ने लड़ाई लड़ी और कॉलेज को ये रूप दिलवाया जहाँ आप सब पढ़ रहे है ।
एनएसयूआई प्रदेश सचिव राजा रावत ने उपस्थित जनसमूह की बताया की हम सब ने अपनी राजनीति की शुरुवात छात्र राजनीति से ही की और छात्रों के हितों में आज तक लड़ाई लड़ते आ रहे है पहली बार ऐसा हुआ की रतनपुर से मुझे प्रदेश में स्थान मिला और आने वाले समय में आप सब के हित की लड़ाई के लिए हम सदेव उपस्थित रहेंगे ।
जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष (RTI) रवि रावत ने बताया कि आज यहां उपस्थित नवीन छात्र छात्राओं के प्रवेश की सभी शुभकामनाएं हम सब मिलकर आपके साथ खड़े है और आपकी आवाज को हमेशा बुलंद करेंगे ।
पूरे कार्यक्रम का आयोजन मानस ताम्रकार,माही राजपूत,आदित्य साहू एवं पूरी एनएसयू आई रतनपुर टीम ने किया कार्यक्रम के समापन में उपस्थित समस्त अतिथियों को माँ महामाया देवी का चित्र एवं गमछा भेज कर पूरी टीम के द्वारा सम्मान किया गया, जिसमे अविनाश श्रीवास , आशीष केवट, प्रियांशु श्रीवास, राहुल कश्यप, निक्कू जायसवाल , दामिनी यादव , शारदा पटेल, पुरुषोत्तम कश्यप सहित हजारों नवीन छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रही ।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *