
रतनपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार तोखन साहू का जन्मदिन रतनपुर में बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के बिलासपुर ग्रामीण जिला संयोजक रोहिणी बैसवाड़े के नेतृत्व में केरापार चौक में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी कर जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं। साथ ही 57 दीपक जलाकर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। इसके बाद केक काटकर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई दी।
इस अवसर पर नगर के भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के जन्मदिन पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।



