Breaking
महामाया मानस मंच से गुंजा नशामुक्ति का शंखनाद : संतोषी दीदी के नेतृत्व में चैतन्य देवियों की झांकी संपन्नविश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी और डॉ. दिलीप सिंह राजपूत को मिली जिम्मेदारीशासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में नवरात्रि उत्सव, कन्या पूजन और भोजन का आयोजनरतनपुर में उत्साह के साथ मनाया गया केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का जन्मदिन, 57 दीप जलाकर काटा केकरतनपुर में पहली बार छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार आस्था शर्मा होंगी शामिल 13 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में होंगी उपस्थितस्वच्छता जीवन का अभिन्न हिस्सा, हर व्यक्ति निभाए अपनी जिम्मेदारी : डॉ. सत्यनारायण तिवारीछत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारीप्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने किसान जागरूकता अभियान आयोजितकचना-सड्डू नगर विकास योजना में सभी किसानों के लिए समान नीति, विपक्ष का आरोप भ्रामक : गोविंद गुप्तामहिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने प्रथम एजुकेशन संस्था की पहल, तीन दिवसीय निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण संपन्न

अच्छी खबरछत्तीसगढ़धर्मबिलासपुररतनपुर

रतनपुर में गूंजेगा ओडिशी नृत्य का रंग, गोटीपुआ कलाकार देंगे भव्य प्रस्तुति

डांस इंडिया डांस में कला का प्रदर्शन कर चुके कलाकारों की प्रस्तुति, लाइट और फायर शो रहेगा खास आकर्षण

रतनपुर में गूंजेगा ओडिशी नृत्य का रंग, गोटीपुआ कलाकार देंगे भव्य प्रस्तुति
डांस इंडिया डांस में कला का प्रदर्शन कर चुके कलाकारों की प्रस्तुति, लाइट और फायर शो रहेगा खास आकर्षण
रतनपुर। पुराना बस स्टैंड रतनपुर में बज्र गणेश उत्सव समिति द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में ओडिशा से विशेष रूप से पधार रहे कलाकार भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर गोटीपुआ (ओडिशी) नृत्य की शानदार प्रस्तुति देंगे।


कार्यक्रम में डांस इंडिया डांस जैसे लोकप्रिय मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके कलाकार भी प्रस्तुति देंगे। पारंपरिक नृत्य, संगीत और संस्कृति से सजे इस आयोजन में दर्शकों को भारतीय लोक एवं शास्त्रीय कला की मनोरम झलक देखने को मिलेगी।
आयोजन में भव्य लाइट शो और आकर्षक फायर शो भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। कला, भक्ति और संस्कृति के इस अद्भुत संगम को लेकर समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
समिति के अनुसार कार्यक्रम संध्या आरती के पश्चात आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति ने रतनपुर सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
कार्यक्रम के आयोजन में सहयोगी अटल श्रीवास्तव, विधायक, अजय श्रीवास्तव, समाजसेवी, लवकुश कश्यप, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद रतनपुर तथा निलेश पांडेय, थाना प्रभारी रतनपुर का सहयोग बताया गया है।
बज्र गणेश उत्सव समिति ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय कला और संस्कृति से जोड़ने के साथ ही देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का माध्यम हैं।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *