Breaking
टाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुररतनपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान,  SAI की कुश्ती चयन प्रक्रिया में सुभद्रा और अस्मिता का चयनअग्निवीर भर्ती रैली के लिए प्रवेश पत्र जारी 12 जनवरी से बिलासपुर में होगी भर्ती रैली12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की मुख्य न्यायाधीश ने की समीक्षा

अच्छी खबरछत्तीसगढ़बिलासपुर

निराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसाल

बिलासपुर – शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को वार्ड क्रमांक 40, निराला नगर में स्वर्णा महिला विंग ‘हमेशा एक कदम आगे’ एवं स्वर्णा महिला स्व सहायता समूह द्वारा शिक्षिकाओं के सम्मान में गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। समारोह में पहुंचीं शिक्षिकाओं का भारतीय परंपरा के अनुसार हल्दी-कुमकुम एवं फूलों की वेणी से आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 40 की शिक्षिकाओं श्रीमती आशा कबीर, अनुपम शुक्ला, सुरुचि मिश्रा, अंकिता शर्मा, कुमारी सीमा विश्वकर्मा एवं अलका गुप्ता का विशेष सम्मान किया गया। शिक्षिकाओं को श्रीफल, कलम, डायरी एवं पटका भेंट किया गया। साथ ही औषधीय पौधे के रूप में एलोवेरा का पौधा गमले सहित एवं सुंदर गुलदस्ता देकर अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वर्णा महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती निशा यज्ञेश सोनी ने की। उन्होंने बताया कि स्वर्णा महिला स्व सहायता समूह, स्वर्णा महिला विंग वेलफेयर फाउंडेशन का हिस्सा है और समूह द्वारा लगातार सामाजिक एवं जनहित के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीते एक वर्ष में वार्ड में कई सम्मान समारोह आयोजित किए गए हैं। इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया था।
समारोह को सफल बनाने में जया कश्यप, शांति शर्मा, राखी जाधव, रश्मि सोनी, शोभा कछवाहा, रोशनी श्रीवास एवं संजना बडरिया सहित स्वर्णा महिला स्व सहायता समूह की बहनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
शिक्षक दिवस पर आयोजित यह सम्मान समारोह शिक्षिकाओं के प्रति सम्मान और समाज में शिक्षा के महत्व का संदेश देते हुए यादगार रहा।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *