Breaking
टाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुररतनपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान,  SAI की कुश्ती चयन प्रक्रिया में सुभद्रा और अस्मिता का चयनअग्निवीर भर्ती रैली के लिए प्रवेश पत्र जारी 12 जनवरी से बिलासपुर में होगी भर्ती रैली12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की मुख्य न्यायाधीश ने की समीक्षा

अच्छी खबरछत्तीसगढ़मुंगेली

हरदीबांध स्कूल में वृक्षारोपण, रक्षाबंधन और भोजली पर्व का आयोजन

लोरमी। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदीबांध में वृक्षारोपण, रक्षाबंधन एवं छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक पर्व भोजली का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों एवं एक-दूसरे को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। वहीं शाला परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने भोजली पर्व में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रधानपाठक डॉ. सत्यनारायण तिवारी ने विद्यार्थियों को बहनों की रक्षा एवं सम्मान का संकल्प लेने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक पौधे लगाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के लिए भोजली, तीजा, पोरा, पंथी, कर्मा, जवारा एवं रावत नाचा जैसे पारंपरिक पर्वों को उत्साह के साथ मनाना चाहिए।
शिक्षक विद्यानंद ने पर्व की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों से शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम मे बीईओ श्रीमती मनीषा पाटले, बीआरसी श्री दयाराम साहू, संकुल प्राचार्य पी.डी. ध्रुव, समन्वयक प्रेम जायसवाल, सरपंच गनपत कुमार साहू, उपसरपंच चैतराम साहू, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष भीखम साहू एवं प्रधानपाठक डॉ. सत्यनारायण तिवारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ

कार्यक्रम का संचालन अमित कुमार डडसेना ने किया। इस दौरान शिक्षिका दीपा मिश्रा, पुनीता कश्यप, वैभव कुमार धृतलहरे, श्रवण कुमार लहरे सहित कक्षा पहली से आठवीं तक के सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *