Breaking
बारिश में भी मुस्तैद रहेगी बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस, 130 से अधिक जवानों को मिले पारदर्शी रेनकोट; वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारीशिक्षा से बदल रही ‘नट’ समाज की तकदीर, डॉ. सत्यनारायण तिवारी के अभियान से भिक्षावृत्ति छोड़ मुख्यधारा की ओर बढ़े परिवारमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नCG News: परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’ या सिस्टम की बड़ी चूक? ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, अब कलेक्टर का बड़ा एक्शन… अपर कलेक्टर को सौंपी जांच, पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे मेंधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ BJP में अलग-अलग राय देखे डॉ. रमन सिंह ने क्या कहा…..CG News:- परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’! ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, मामला खुलते ही लीपापोती के आरोप, खाता फ्रीज… पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे में, राज्य स्तरीय 5 सदस्यीय जांच समिति गठितसिद्ध शक्ति पीठ श्री महामाया मंदिर संचालित विद्यालय में नए सत्र का शुभारंभ, तिलक लगाकर हुआ विद्यार्थियों का स्वागत, निःशुल्क ड्रेस व पुस्तकें वितरितरतनपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल… परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में धरना, PM का पुतला दहन करने की कोशिशमां महामाया मंदिर रतनपुर में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का समापन, हवन-पूर्णाहूति के साथ संपन्न हुए गुप्त अनुष्ठानCG Police News:- क्या एक जिले में दो तरह की पुलिस व्यवस्था बेहतर पुलिसिंग दे सकती है? DGP अरुणदेव गौतम की रिपोर्ट के बाद पूरे जिले में कमिश्नरी लागू करने की तैयारी

अच्छी खबरछत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुर

सिद्ध शक्ति पीठ श्री महामाया मंदिर संचालित विद्यालय में नए सत्र का शुभारंभ, तिलक लगाकर हुआ विद्यार्थियों का स्वागत, निःशुल्क ड्रेस व पुस्तकें वितरित

रतनपुर। सिद्ध शक्ति पीठ श्री महामाया मंदिर द्वारा संचालित विद्यालय में शिक्षा सत्र 2026-27 का शुभारंभ उल्लास और पारंपरिक भारतीय संस्कृति के साथ किया गया। विद्यालय पहुंचे नन्हे विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर और पुष्प अर्पित कर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रभारी संतोष शुक्ला ने विद्यार्थियों को निःशुल्क ड्रेस एवं पाठ्य पुस्तकें वितरित कर नए सत्र की शुभकामनाएं दीं।

oplus_0

विद्यालय परिसर में पहले दिन उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। बच्चों के चेहरों पर नई कक्षा, नई पुस्तकें और नए सपनों की खुशी साफ झलक रही थी। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अनुशासन का पालन करने का संकल्प दिलाया।

oplus_0

विद्यालय में कक्षा पहली से 12वीं तक सभी विषयों की नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है। विद्यालय प्रभारी संतोष शुक्ला ने बताया कि कक्षा 6वीं से लड़कों के लिए धोती-बंगाली वेशभूषा अनिवार्य की गई है, जिससे विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति सम्मान की भावना विकसित हो।
उन्होंने बताया कि सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है तथा अब तक 280 विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का समय पर प्रवेश सुनिश्चित कर गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा का लाभ दिलाएं।

oplus_0

इस अवसर पर आशीष सिंह ठाकुर, सतीश शर्मा, अरुण शर्मा, शैलेन्द्र जायसवाल, कपिलदेव पांडेय, धर्मेंद्र चंदेल, ओमप्रकाश तम्बोली, हेमंत जायसवाल, नन्ही महाराज, बसंत शर्मा, आर.डी. सोनी, ए.पी. त्रिपाठी, उत्तम तम्बोली, कमलेश पांडे, अशोक पाठक, प्राचार्य चंद्रशेखर पांडेय, दीपा निर्मलकर, विजय साहू, साक्षी शुक्ला, कामनी तम्बोली, राधिका सोनी, प्रीति पटेल, हर्षु जायसवाल, पंचानन पांडा एवं मीरा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, गणमान्य नागरिक और पालक उपस्थित रहे।
पालकों में आशा साहू, तुकेश्वरी निषाद, पूर्णिमा यादव, रामवतार गुप्ता एवं शुभा तिवारी की विशेष उपस्थिति रही।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि सिद्ध शक्ति पीठ श्री महामाया मंदिर द्वारा संचालित यह विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्य कर रहा है। नए शिक्षा सत्र की शुरुआत उत्साह, उमंग और सकारात्मक वातावरण के बीच हुई, जिसने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *