Breaking
Instagram Reel के चक्कर में फंसे तीन युवक… दुर्लभ बेंगाल मॉनिटर ‘गोह’ का शिकार कर बनाया VIDEO, वन विभाग ने किया गिरफ्तारबारिश में भी मुस्तैद रहेगी बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस, 130 से अधिक जवानों को मिले पारदर्शी रेनकोट; वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारीशिक्षा से बदल रही ‘नट’ समाज की तकदीर, डॉ. सत्यनारायण तिवारी के अभियान से भिक्षावृत्ति छोड़ मुख्यधारा की ओर बढ़े परिवारमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नCG News: परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’ या सिस्टम की बड़ी चूक? ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, अब कलेक्टर का बड़ा एक्शन… अपर कलेक्टर को सौंपी जांच, पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे मेंधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ BJP में अलग-अलग राय देखे डॉ. रमन सिंह ने क्या कहा…..CG News:- परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’! ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, मामला खुलते ही लीपापोती के आरोप, खाता फ्रीज… पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे में, राज्य स्तरीय 5 सदस्यीय जांच समिति गठितसिद्ध शक्ति पीठ श्री महामाया मंदिर संचालित विद्यालय में नए सत्र का शुभारंभ, तिलक लगाकर हुआ विद्यार्थियों का स्वागत, निःशुल्क ड्रेस व पुस्तकें वितरितरतनपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल… परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में धरना, PM का पुतला दहन करने की कोशिशमां महामाया मंदिर रतनपुर में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का समापन, हवन-पूर्णाहूति के साथ संपन्न हुए गुप्त अनुष्ठान

छत्तीसगढ़जांजगीर

किरारी-तरौद संकुल में शिक्षा की गुणवत्ता को मिलेगी नई दिशा, रविन्द्र शर्मा बने शैक्षिक समन्वयक

अकलतरा-  अकलतरा विकासखंड के किरारी-तरौद संकुल में नवनियुक्त शैक्षिक समन्वयक के रूप में रविन्द्र शर्मा की नियुक्ति की गई है। उनकी नियुक्ति से संकुल क्षेत्र के शिक्षकों में हर्ष का माहौल है। शिक्षकों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में विद्यालयों की अकादमिक गतिविधियों और शिक्षा की गुणवत्ता में सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा।
नवनियुक्त शैक्षिक समन्वयक रविन्द्र शर्मा ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार संकुल के सभी विद्यालयों में अकादमिक गुणवत्ता को मजबूत बनाने के लिए समेकित एवं प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार, नियमित शैक्षणिक मॉनिटरिंग तथा नवाचारों को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि संकुल प्राचार्य अंजूला सोनी के मार्गदर्शन में किरारी-तरौद संकुल के सभी विद्यालयों में ई-अटेंडेंस प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करने के साथ-साथ शिक्षण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा। साथ ही विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों के सहयोग से सतत प्रयास किए जाएंगे।
रविन्द्र शर्मा की नियुक्ति को शिक्षा व्यवस्था को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। शिक्षकों और शिक्षा से जुड़े लोगों को विश्वास है कि उनके कार्यकाल में संकुल के विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता और बेहतर होगी।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *