Breaking
भारी वर्षा की संभावना: अरपा नदी के तटों से दूर रहने की अपीलमहामाया मानस मंच से गुंजा नशामुक्ति का शंखनाद : संतोषी दीदी के नेतृत्व में चैतन्य देवियों की झांकी संपन्नविश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी और डॉ. दिलीप सिंह राजपूत को मिली जिम्मेदारीशासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में नवरात्रि उत्सव, कन्या पूजन और भोजन का आयोजनरतनपुर में उत्साह के साथ मनाया गया केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का जन्मदिन, 57 दीप जलाकर काटा केकरतनपुर में पहली बार छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार आस्था शर्मा होंगी शामिल 13 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में होंगी उपस्थितस्वच्छता जीवन का अभिन्न हिस्सा, हर व्यक्ति निभाए अपनी जिम्मेदारी : डॉ. सत्यनारायण तिवारीछत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारीप्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने किसान जागरूकता अभियान आयोजितकचना-सड्डू नगर विकास योजना में सभी किसानों के लिए समान नीति, विपक्ष का आरोप भ्रामक : गोविंद गुप्ता

खास - खबरछत्तीसगढ़जांजगीर

किरारी में शाला परिवार ने मनाया व्याख्याता योगेन्द्र मिश्रा का जन्मदिन, एकजुटता का दिखा संदेश

किरारी – शाला परिवार की एकता और आपसी सौहार्द का उदाहरण उस समय देखने को मिला जब व्याख्याता योगेन्द्र मिश्रा का जन्मदिन शाला परिवार द्वारा हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण माहौल में आनंदम धाम में मनाया गया। इस अवसर पर शाला परिवार के सभी सदस्यों ने एकत्र होकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था की प्राचार्य अंजूला सोनी ने कहा कि शाला परिवार में एकता और सामंजस्य का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संस्था के प्रत्येक कर्मचारी का अपना अलग महत्व होता है और सभी के सहयोग से ही संस्था निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ती है।
वहीं शाला के वरिष्ठ व्याख्याता शशिकांत दीवान ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए योगेन्द्र मिश्रा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और सभी सदस्यों ने मिलकर खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम में सुभाष कश्यप, गोपेन्द्र पटेल, बेहुला शर्मा, रजनी पांडे, सीता कुर्रे, अनुरंजिता सिंह, उपासना शर्मा, सुनीता कश्यप, रश्मि वारे, दीपक भानू, गोपाल नागदेव, यादव सर, हितेश गोड, अनुभव तिवारी, गोपेश पाटले, पंचराम कश्यप, विकास मसीह, करूना यादव, कौशिक सर और सोमू सिदार सहित शाला परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *