Breaking
भारी वर्षा की संभावना: अरपा नदी के तटों से दूर रहने की अपीलमहामाया मानस मंच से गुंजा नशामुक्ति का शंखनाद : संतोषी दीदी के नेतृत्व में चैतन्य देवियों की झांकी संपन्नविश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी और डॉ. दिलीप सिंह राजपूत को मिली जिम्मेदारीशासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में नवरात्रि उत्सव, कन्या पूजन और भोजन का आयोजनरतनपुर में उत्साह के साथ मनाया गया केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का जन्मदिन, 57 दीप जलाकर काटा केकरतनपुर में पहली बार छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार आस्था शर्मा होंगी शामिल 13 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में होंगी उपस्थितस्वच्छता जीवन का अभिन्न हिस्सा, हर व्यक्ति निभाए अपनी जिम्मेदारी : डॉ. सत्यनारायण तिवारीछत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारीप्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने किसान जागरूकता अभियान आयोजितकचना-सड्डू नगर विकास योजना में सभी किसानों के लिए समान नीति, विपक्ष का आरोप भ्रामक : गोविंद गुप्ता

अच्छी खबरखास - खबरछत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुर

नारी शक्ति और फाग उत्सव का अद्भुत संगम*, ‘मेरा युवा भारत’ के बैनर तले फूलों की होली से हुआ महिला वंदन

रतनपुर: *नारी शक्ति और फाग उत्सव का अद्भुत संगम*, ‘मेरा युवा भारत’ के बैनर तले फूलों की होली से हुआ महिला वंदन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यादव महिला समाज ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) बिलासपुर द्वारा रतनपुर में एक गरिमामयी ‘महिला सम्मान एवं रंगोत्सव’ का आयोजन किया गया। यादव महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में नारी सशक्तिकरण के साथ-साथ रंग पंचमी की सांस्कृतिक छटा बिखरी।नेतृत्व और मार्गदर्शन:
कार्यक्रम का सफल और प्रभावी संचालन ‘मेरा युवा भारत’ (ब्लॉक कोटा) के प्रतिनिधि संजीव कुमार यादव ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं को समाज में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और समान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में यादव समाज के अध्यक्ष कन्हैया यादव, कृष्ण कुमार यादव एवं सचिव मनोज यादव सदस्य देवनारायण यादव, शत्रुहन,राजेश यादव,राजेन्द्र यादव उपस्थित रहे, जिन्होंने क्षेत्र की प्रबुद्ध महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।
इस उत्सव में महिला समिति की सक्रिय सदस्यों ने हिस्सा लिया, जिनमें मुख्य रूप से रिंकी यादव, सपना यादव, सुनीता यादव, पुनीबाई यादव, सीमा यादव ईश्वरीयादव, उषायादव प्रमिलायादव, मानसीयादव, सुनीता कन्हैयायादव अर्चना, संतोषी, शीला मिश्रा, मंजू, और प्रीति यादव शामिल थीं। इन महिलाओं को उनके सामाजिक योगदान के लिए रेखांकित किया गया।
परंपरा और पर्यावरण का संदेश:
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘फूलों की होली’ रही। रंग पंचमी को पर्यावरण-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से महिलाओं ने एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा की। लोकगीतों की धुन पर थिरकती महिलाओं ने संदेश दिया कि परंपराओं का आनंद प्रकृति को सुरक्षित रखकर भी लिया जा सकता है। आयोजन के अंत में आभार प्रदर्शन के साथ इस गौरवमयी उत्सव का समापन हुआ।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *