नगर की लाडली वंशिका पांडेय आई आर ई एल में मैनेजमेंट अधिकारी बनी

**संजय सोनी की खबर**
रतनपुर – नगर की लाडली बेटी वंशिका पांडेय का धनबाद आई आई टी में आयोजित कैम्पस सलेक्शन में
आई आर ई एल में मैनेजमेंट अधिकारी के रूप में पंद्रह लाख रु के पैकेज में चयन हुआ,
गौर तलब है कि नगर की लाडली बेटी वंशिका जो कि सेवानिवृत व्याख्याता स्व श्री राम स्नेही पांडेय की पौत्री है सन् 2022 में जेई मेन्स एवं एडवांस की परीक्षा आई इंडिया रैंक 3566 प्राप्त कर रतनपुर से पहली आई आई टी जाने वाली छात्रा होने का गौरव प्राप्त है

वंशिका की प्राथमिक शिक्षा रतनपुर में वेंकटेश विद्या मंदिर में हुई आगे की पढ़ाई आधार शिला विद्या मंदिर बिलासपुर से शिक्षकों के मार्ग दर्शन और घर में अपना एक लक्ष्य निर्धारित कर अपने शिक्षकपिता विनय पांडेय के मार्ग दर्शन में सोशल मीडिया से दूरी बना कर की अपनी जे ई मेंस एवं एडवांस की तैयारी बिना किसी कोचिंग के, 12 वी की परीक्षा के साथ ही तैयारी कर यह सफलता प्राप्त की है,
छत्तीसगढ़ में प्रचुर मात्रा में खनिज,कोल होने पर वंशिका ने लड़कियों के हार्ड कोर मानी जाने वाली माइनिंग ब्रांच को प्रवेश में प्राथमिकता दी और भारत की सबसे प्रतिष्ठित आई आई टी(इंडियन स्कूल ऑफ माइंस)धनबाद में प्रवेश प्राप्त की,धनबाद में 7 वे सेमेस्टर के बाद आयोजित कैंपस सलेक्शन में भारत सरकार का उपक्रम (IREL )इंडियन रेयर अर्थ लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनीज के पद पर 15 लाख के पैकेज पर चयन हुआ है,IRELभारत सरकार की PSU कम्पनी हैं जिसकी स्थापना 1950 में डिपार्टमेंट ऑफ़ एटॉमिक एनर्जी मंत्रालय द्वारा किया गया है जिसमें समुद्री तटों में मिलने वाली रेत से दुर्लभ खनिज इलेमाइट, रूटाइल, जीरकान,सिलिमेनाइट, गार्नेट आदि खनिज को प्रोसेसिंग करती हैं इनका उपयोग परमाणु ऊर्जा,एयरो स्पेस,पेंट, सिरेमिक और इलेक्ट्रॉनिक में होता हैं
वंशिका पांडेय अपनी इस सफलता का श्रेय शिक्षकों,माता-पिता श्रीमती विनीता विनय पांडेय,दादा-दादी का आशीर्वाद एवं मां महामाया की कृपा को देती हैं,
साथ ही आई आई टी में चयन होने पर प्रेस क्लब रतनपुर द्वारा प्रतिभा सम्मान प्राप्त करने को सबसे यादगार पल मानती है और उन्होंने कहा कि रतनपुर में सम्मान प्राप्त होने से मुझे और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। अभी तो ये शुरुआत है आगे मेरा लक्ष्य छत्तीसगढ़ में आ कर छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा जिसमें दुर्लभ खनिज की प्रचुर मात्रा है उसके प्रोसेसिंग पर कार्य करना है। जिन छात्रों को सफलता प्राप्त करनी हो तो एक लक्ष्य निर्धारित कर उस पर सतत प्रयास करना चाहिए,



