Breaking
फरार आरोपी पर ₹5 हजार का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीयमहानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में बढ़ा महत्वपूर्ण कदम: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक संपन्नबिलासपुर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत: ₹827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड के लिए केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने नितिन गडकरी से की मुलाकातगुरु पूर्णिमा पर छात्रों ने गुरुजनों को भेंट किए स्वनिर्मित गुलदस्ते, डॉ. तिवारी बोले- “भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर”गुरु पूर्णिमा पर भाजपा मंडल रतनपुर का दीपोत्सव, संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष का हुआ शुभारंभमामूली विवाद बना जानलेवा, डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरारInstagram Reel के चक्कर में फंसे तीन युवक… दुर्लभ बेंगाल मॉनिटर ‘गोह’ का शिकार कर बनाया VIDEO, वन विभाग ने किया गिरफ्तारबारिश में भी मुस्तैद रहेगी बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस, 130 से अधिक जवानों को मिले पारदर्शी रेनकोट; वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारीशिक्षा से बदल रही ‘नट’ समाज की तकदीर, डॉ. सत्यनारायण तिवारी के अभियान से भिक्षावृत्ति छोड़ मुख्यधारा की ओर बढ़े परिवारमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्न

छत्तीसगढ़धर्मबिलासपुर

ममता मयी माँ की पुण्य स्मृति में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ प्रारंभ

बिलासपुर- ममता, त्याग और संस्कारों की मूर्ति स्वर्गीय श्रीमती सरोजबाला तिवारी की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण पारायण सप्ताह का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के अद्भुत वातावरण में भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ।
सुबह सैकड़ों श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर नगर भ्रमण किया। हरि नाम संकीर्तन और “राधे-कृष्ण” के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कलश स्थापना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत कथा का शुभारंभ किया गया।
इस पावन अवसर पर कथा वाचन की दिव्य धारा आचार्य पं. मुकुल शर्मा द्वारा प्रवाहित की जा रही है। आचार्य ने प्रथम दिवस पर श्रीमद्भागवत की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि कलियुग में भगवान का नाम, कथा श्रवण और सत्संग ही मानव जीवन का सच्चा आधार है। उन्होंने राजा परीक्षित और शुकदेव जी के प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताया कि जब जीवन अनिश्चित हो, तब प्रभु भक्ति ही सर्वोत्तम मार्ग है।
कथा में भगवान श्रीकृष्ण के अवतार, भक्तों पर उनकी कृपा तथा धर्म स्थापना के संदेश को भावपूर्ण शैली में प्रस्तुत किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
इस धार्मिक आयोजन में मुख्य यजमान के रूप में श्रीमती मंजरी श्यामसुन्दर तिवारी मधुबाला तिवारी एवं अदिति तिवारी विशेष रूप से पूजन विधि मे दायित्वो का निर्वेहन कर रहे है । मुख्य आचार्य ने विधिवत पूजन-अर्चन कर कथा का शुभारंभ कराया और माँ की पावन स्मृति को नमन किया।
संपूर्ण पंडाल भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। सप्ताह भर चलने वाली इस कथा में गीता पाठ, हवन, भजन-कीर्तन एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन भी किया जाएगा।
माँ के आशीर्वाद और प्रभु कृपा से यह आयोजन सभी श्रद्धालुओं के जीवन में शांति, सुख और सद्भाव का संदेश दे—इसी भावना के साथ कथा का शुभारंभ हुआ

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *