Breaking
बेलगहना सेक्टर में सुपरवाइजर पर भ्रष्टाचार के आरोप , जिला अधिकारियों के संरक्षण व मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनीरिपोर्ट के नाम पर पैसे*, *फिर ‘15 से 20 थप्पड़*’ *की बरसात* रतनपुर थाने में हुई इस घटना* *का VIDEO* *सामने आते ही बवाल मच गया*समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, किया छाछ वितरणचोरी के जेवर खपाने का सुरक्षित अड्डा बने बैंक: बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने जताई चिंता, गोल्ड लोन के नियमों को कड़ा करने की मांगBilaspur Police Parade News:- कदमताल की गूंज में अनुशासन परेड ग्राउंड में दिखी पुलिसिंग की तैयारी,एसएसपी रजनेश सिंह ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ और दिए अहम दिशा-निर्देशरायगढ़ पुलिस का ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में बड़ी कार्रवाई : नाबालिग को देह व्यापार में झोंकने वाला गिरोह ध्वस्त, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से खरीदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तारपुरानी त्रासदी से सबक नहीं, फिर दोहराया गया दर्द: क्या इस बार मिलेगा न्याय?रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा*जांजगीर में मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण संपन्न, किसानों को शहद उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की दी जानकारीपंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने शिबली मेराज खान बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

छत्तीसगढ़जांजगीर

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी होगी नगर पालिका के हवालेमं त्रिपरिषद के निर्णय का भाजपा नेता प्रशांत ठाकुर ने किया स्वागत

जांजगीर. छग गृह निर्माण मंडल द्वारा विकसित हसदेव विहार कॉलोनी (हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी) अब नगर पालिका के नियंत्रण में होगी। लंबे समय से यहां के रहवासी इस आशय की मांग कर रहे थे। शासन द्वारा लिए गए इस बहुप्रतीक्षित निर्णय की चौतरफा प्रशंसा की जा रही है।

ज्ञात हो कि लगभग 20 वर्ष पूर्व जिला पंचायत रोड में छग गृह निर्माण मंडल द्वारा आवासीय कॉलोनी हसदेव विहार (हाउसिंग बोर्ड कालोनी) विकसित की गई थी। नियमानुसार कॉलोनी निर्माण पश्चात स्थानीय निकाय को इसे हस्तांतरित किया जाना था। कॉलोनी के विकास कार्य का दायित्व तदनुसार सम्बंधित निकाय की होती, परन्तु यह नहीं हुआ। हस्तांतरण के सम्बंध में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा अनेक अड़चन लगाई गई। इस बीच कॉलोनी के रहवासियों की स्थिति शरणार्थी कैम्प जैसे हो गयी। विकास कार्य की स्पष्ट जवाबदारी न हाउसिंग बोर्ड को थी, न नगरीय निकाय को जिससे उलझन बढ़ती गयी और निवासियों की समस्या भी।
विकास कार्य के लिए नागरिको को दर-दर भटकना पड़ा।
इस विषय को अक्टूबर माह में जांजगीर प्रवास पर आए उपमुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के संज्ञान में लाया गया, जिनके प्रयास से कल मंत्रिपरिषद की बैठक में कॉलोनी के हस्तांतरण सम्बन्धी महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सका।
भाजपा सरकार के इस निर्णय की सर्वत्र सराहना हो रही है। भाजपा नेता प्रशांत सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं इस महत्वपूर्ण निर्णय के सूत्रधार उपमुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, वित्त एवं प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *