Breaking
बिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुररतनपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान,  SAI की कुश्ती चयन प्रक्रिया में सुभद्रा और अस्मिता का चयन

छत्तीसगढ़बिलासपुर

पालिकाध्यक्ष के हाथों सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, दस लाख रू की लागत से बनेगा दो जगहों पर सी सी रोड

खबर संजय सोनी
रतनपुर- नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक तीन में सात लाख रु तथा तीन लाख रु की लागत से बनने वाले दो अलग अलग जगहों पर सीसी रोड का भूमिपूजन नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप द्वारा किया गया,


उल्लेखनीय है कि वार्ड वासियों की मांग पर लंबी प्रतिक्षा उपरांत कुंवर पार मार्ग पर विनोद निर्मलकर के घर से लेकर पहाड़ी यादव के घर तक सात लाख रु की लागत से सीसी रोड तथा क्षेत्रीय विधायक अटल श्रीवास्तव के मद से तीन लाख रू के सीसी रोड महावीर साहू के घर से लेकर पहाड़ी यादव के घर तक
बनाने बाबत भूमिपूजन किया गया, पालिकाध्यक्ष लवकुश कश्यप ने बताया कि लगभग दो सौ मीटर सीसी रोड बनाया जाना है जिसका लागत सात लाख रू है, और दूसरी जगह लगभग डेढ़ सौ मीटर सीसी रोड विधायक जी के मद से बनाया जानाहै,जिसकी लागत राशि तीन लाख रू है,भूमिपूजन के अवसर पर वार्ड पार्षद श्रीमती शोभा कुलदीप दुबे, पार्षद पुष्पकांत कश्यप,पार्षद प्रतिनिधि संतोष सोनी ,राहुल कश्यप,राजू शीतलानी,लाला यादव, सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही,

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *