
दिल्ली पब्लिक स्कूल रिसाली में अध्यनरत कक्षा सातवीं की छात्रा कुमारी अधिरा शर्मा ने रेडिएंट वे स्कूल रायपुर में विद्यार्थी विज्ञान मंथन द्वारा आयोजित परीक्षा 2025 26 में कक्षा सातवीं के लिए द्वितीय पुरस्कार जीता। कुमारी अधिरा शर्मा सहायक परियोजना समन्वयक (एपीसी) जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय जिलाशिक्षा अधिकारी दुर्ग में पदस्थ डॉक्टर शशि भूषण शर्मा की एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी डॉक्टर समिधा शर्मा की पुत्री है।
विद्यार्थी मंथन परीक्षा एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो पहले जिला स्तर पर फिर राज्य स्तर पर आयोजित की जाती है इस परीक्षा में कक्षा छठवीं से 11वीं के राज्य के विद्यार्थियों ने भाग लिया एवं राज्य स्तर पर कुल 18 विद्यार्थियों का चयन किया गया। जिसमें से 12 विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर कैंप के लिए चयनित हुए है। जिसमें अधिरा शर्मा का भी चयन हुआ है। अधिरा दिल्ली पब्लिक स्कूल रिसाली में कक्षा सातवीं में अध्ययनरत है । अधीर ने पिछले वर्ष भी राज्य स्तर पर इस परीक्षा में पुरस्कार प्राप्त किया था। इस परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा कर भविष्य के वैज्ञानिक तैयार करना है जो नवाचार कर राष्ट्र एवं समाज की हित में कार्य कर सके। कुमारी अधिरा शर्मा ने पहले जिला दुर्ग से राज्य के लिए चयनित राज्य के लिए चयनित हुई। कुमारी अधीरा बहुत प्रतिभाशाली हैं उनकी इस सफलता से उनका परिवार गौरवान्वित है।



