राज्य कर्मचारी संघ में बोधिराम निषाद को बड़ी जिम्मेदारी, बने प्रदेश महामंत्री

राज्य कर्मचारी संघ के अष्टम अधिवेशन का भव्य आयोजन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण अधिवेशन में संगठन को नई दिशा देते हुए बोधिराम निषाद को प्रदेश महामंत्री की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई, वहीं अश्वनी चेलक को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संघ के दुर्ग जिलाध्यक्ष शशि भूषण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बोधिराम निषाद की नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कर्मचारी हितों के मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।
बोधिराम निषाद को यह महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर जांजगीर-चांपा जिले में भी कर्मचारियों में उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला। जांजगीर चांपा जिला अध्यक्ष अनुभव तिवारी ने इसे संगठन की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि निषाद के अनुभव और कार्यकुशलता से संघ को और अधिक सशक्त बनाया जा सकेगा।
कर्मचारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा जताई कि संगठन कर्मचारी हितों की लड़ाई को और प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाएगा। यह नियुक्ति राज्य कर्मचारी संघ के लिए नई उपलब्धि और सशक्त नेतृत्व का संकेत मानी जा रही



