Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

अच्छी खबरछत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुर

पल्स पोलियो अभियान, 4 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, सी एम एचओ की उपस्थिति में हुआ प्रारंभ

संजय सोनी की रिपोर्ट

रतनपुर- नगर पालिका क्षेत्र में पल्स पोलियो अभियान के तहत आज रविवार को नगर के विभिन्न वार्डों में चालीस बूथों पर चार हजार सात सौ दस बच्चो को पल्स पोलियों की खुराक पिलाई गई,

गौरतलब है की स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा रविवार को नगर में पल्स पोलियो अभियान के तहत चालीस बूथों में 5 वर्ष से कम आयु के लगभग 4710 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई,
जिले के सी एम एच ओ श्रीमती शुभा गरेवाल ने बताया
पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों को सभी बूथों में प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी, मितानिन एवं स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई गई थी , ताकि एक भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रह जाए। इसके अलावा प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड, बाजार एवं मंदिर प्रांगण जैसे स्थानों पर भी यह अभियान चलाया गया, श्रीमती गरेवाल ने बताया की ऐसे बच्चे जो किसी कारणवश रविवार को पोलियो की खुराक नहीं ले पाएं है, उन्हें स्वास्थ्य विभाग की प्रशिक्षित टीमें घर-घर जाकर पोलियो की दो बूंद पिलाएंगी।
** पोलियो की खुराक अपने बच्चो को जरूर देवे:, गरेवाल
मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रीमती शुभा गरेवाल अपील करते हुए कहा है कि सभी अभिभावक अपने 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक पिलाएं, ताकि पोलियो मुक्त शहर पोलियो मुक्त प्रदेश के साथ ही आप सभी के बच्चे स्वस्थ व रोगमुक्त रहे,
इस अभियान में जिला डी पी एम पिवली मजूमदार, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा विक्रांत घोरे,
डा स्वाति यादव,शेख नौशाद,सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम शामिल रही,

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *