Breaking
टाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुररतनपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान,  SAI की कुश्ती चयन प्रक्रिया में सुभद्रा और अस्मिता का चयनअग्निवीर भर्ती रैली के लिए प्रवेश पत्र जारी 12 जनवरी से बिलासपुर में होगी भर्ती रैली12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की मुख्य न्यायाधीश ने की समीक्षा

अपराधछत्तीसगढ़बिलासपुर

पत्नी की हत्या कर फरार हुआ आरोपी पति कोनी पुलिस की गिरफ्त में

पत्नी की हत्या कर फरार हुआ आरोपी पति कोनी पुलिस की गिरफ्त में

🔹 चरित्र शंका में पत्नी की हत्या
🔹 लोहे के सब्बल से हमला कर की वारदात
🔹 रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार
🔹 पूछताछ जारी, अग्रिम कार्रवाई प्रगति पर

बिलासपुर- थाना कोनी क्षेत्र अंतर्गत लोफदी फोकटपारा में बुधवार 11 दिसंबर 2025 को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, जितेंद्र केवट पिता लालाराम केवट (उम्र 35 वर्ष), निवासी खपरी थाना तखतपुर, ने अपनी पत्नी संतोषी केवट की चरित्र शंका के कारण विवाद में आकर लोहे के सब्बल से सिर पर वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही कोनी पुलिस ने मामला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह को अवगत कराया, जिन्होंने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। प्रार्थिया कुंती केवट की रिपोर्ट पर मर्ग एवं अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक भावेश शेंडे के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश देकर आरोपी की तलाश तेज की। आरोपी दिगर राज्य भागने की फिराक में था, लेकिन टीम की सतर्कता और अथक प्रयास से उसे कुछ ही घंटों में पकड़कर पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया।

पुलिस द्वारा आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *