Breaking
उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, दो लग्जरी वाहनों सहित 1.86 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्तNEET पर आंदोलन कम, रीलों का ऑडिशन ज्यादा! सांसद आवास घेरने पहुंचे कार्यकर्ताओं में कैमरे के सामने आने की होड़ऑपरेशन अंकुश के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाईलोरमी से डाक्टर सत्यनारायण तिवारी शब्द शिखर सम्मान से सम्मानितसनातन से नफरत कांग्रेस के DNA में है- देवजी भाई पटेलधनेली के युवा नेता गोलू सिंह राठौर का जन्मदिवस मनाने जुटे समर्थकविशेष शिक्षकों की भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, छत्तीसगढ़ शासन को दो माह में प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देशश्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन गूंजा भक्ति और दान का संदेश, प्रहलाद-ध्रुव चरित्र सुन भावुक हुए श्रद्धालुमध्य भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस का प्रहाररतनपुर में हजरत सैय्यद मूसा शहीद रहमतुल्लाह अलैह का 96वां सालाना उर्स पाक 29 मई से शाही संदल चादर, कव्वाली और कुल की फातेहा के साथ होगा तीन दिवसीय आयोजन

अपराधक्राइमखास - खबरछत्तीसगढ़जांजगीर

जांजगीर-चांपा में लाखों का जुआ नेटवर्क सक्रिय! अकलतरा–मस्तूरी–सिपत क्षेत्र के जुआड़ी शामिल, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

अकलतरा थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जुआ संचालित होने की चर्चाएँ, सीमावर्ती क्षेत्रों में रोज बदलती जगह… पुलिस के छापे से पहले खाली हो जाते हैं ठिकाने।

जांजगीर-चांपा जिले में पिछले कुछ समय से विभिन्न थाना क्षेत्रों में जुआ खेलने की गतिविधियाँ तेजी से बढ़ी हैं। हाल ही में पीसौद में जुआ का वीडियो वायरल हुआ था, वहीं मुलमुला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 हजार रुपये से अधिक नकदी जब्त कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था।

इसके बावजूद जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में लाखों रुपये का जुआ संचालित होने की सूचना लगातार सामने आ रही है।

बाहरी जिलों के जुआड़ी भी पहुंच रहे…

सूत्रों के अनुसार, मस्तूरी, सिपत और आसपास के क्षेत्रों के जुआड़ी भी अकलतरा पहुंचकर दांव लगाने में शामिल होते हैं। बताया गया कि यह नेटवर्क दिन बदलकर स्थान बदलने की रणनीति अपनाता है।

जंगलों और सीमावर्ती इलाकों में खेलते हैं दांव….

जानकारी यह भी मिल रही हैकि कोटमी सोनार के जंगलों, चंगोरी,और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में अलग-अलग दिनों में जुआ खेले जाने की गतिविधियाँ होती हैं।

क्यों कठिन हो जाती है पुलिस कार्रवाई…..

जुआड़ी रोज़ लोकेशन बदल देते हैं, जिससे उनका ठिकाना स्थिर नहीं रहता। सीमावर्ती जगहों में जुआ होने से अन्य जिलों की पुलिस क्षेत्राधिकार के बाहर कार्रवाई नहीं कर सकती। स्थानीय तौर पर सूचना लीक होने की शिकायतें भी मिल रही हैं, जिसके कारण पुलिस पहुँचने से पहले ही स्थान खाली मिलते हैं।

पुलिस पर आरोपों की पुष्टि नहीं…

यह भी चर्चा में है कि जुआ खेलने वालों से संरक्षण शुल्क लिए जाने की बातें सामने आ रही हैं, जिसमें अकलतरा थाना और कोटमीसोनार सहायता केन्द्र के प्रभारी पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *