Breaking
त्योहारों से पहले SSP रजनेश सिंह एक्शन: 15 दिन में 813 कार्रवाई, चाकूबाजों से गुंडा-बदमाशों तक पुलिस की पैनी नजरपीएम मोदी के जन्मदिवस पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीप’, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ ने किसानों से की विशेष अपीलहर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसाल

अपराधछत्तीसगढ़बिलासपुर

सड़क पर स्टंटबाजी और जन्मदिन रैलियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 33 वाहन जब्त, 72 गिरफ्तार

बिलासपुर -शहर की सड़कों पर कुछ युवा अपने वीडियो और लाइक के चक्कर में ऐसा खतरनाक स्टंट कर रहे हैं कि सड़क पर चल रहे आम लोगों की जान भी दांव पर लग सकती है। पिछले पांच महीनों में बिलासपुर पुलिस ने इस पर कड़ा रुख अपनाया। इस दौरान कुल 14 प्रकरण दर्ज किए गए, 33 वाहन जब्त किए गए और 72 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में वायरल स्टंट वीडियो:
नए रिवर व्यू रोड पर एक युवक बिना नंबर की कार पर स्टंट करता नजर आया। वीडियो में वह पहले कार की छत पर खड़ा होकर रील बनाता दिखा, फिर बोनट पर बैठ गया। गुरुवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई। कुछ घंटे में ही 3 युवकों को गिरफ्तार किया गया। थाने के सामने कान पकड़कर माफी मांगते युवकों की अकड़ हवा हो गई। पुलिस ने कार और ड्रोन कैमरा जब्त किया और आरोपियों के लाइसेंस निलंबित किए जाने की प्रक्रिया शुरू की।

हाईवे पर रील बनाने वाले भी नहीं बचे:
जुलाई में शहर के रसूखदार परिवार से जुड़े एक युवक ने नई कार खरीदने के बाद हाईवे पर रील शूट की। दर्जन भर कारों के काफिले को रोककर रील बनाया गया। वीडियो वायरल होते ही हाई कोर्ट ने संज्ञान लिया और पुलिस से जवाब मांगा। इसके बाद सभी वाहनों को जब्त कर आरोपित युवकों से जुर्माना वसूला गया और कोर्ट ने उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

चौक पर जन्मदिन स्टेज और जाम:
मध्य नगरी चौक में रहने वाला चट्टू अवस्थी हर साल अभिनेता संजय दत्त का जन्मदिन मनाता है। इस साल भी उसने सड़क पर स्टेज बनाकर जाम लगा दिया, जिसमें एंबुलेंस तक फंस गई। हाई कोर्ट की सख्ती के बाद उसे गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

जन्मदिन रैली में स्टंट और वाहन जब्ती:
सितंबर में एक युवक ने दोस्त का जन्मदिन मनाने मस्तूरी की ओर रैली निकाली। दर्जनभर कारों के काफिले में युवक खिड़की पर बैठकर स्टंट करते हुए वीडियो बना रहे थे। किसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने फार्म हाउस में दबिश दी और हाई कोर्ट के निर्देश पर युवकों के वाहन जब्त किए गए।

एसएसपी रजनेश सिंह की चेतावनी:
एसएसपी रजनेश सिंह ने साफ कहा कि इंटरनेट पर लाइक और वायरल होने की होड़ में ये स्टंट सिर्फ वीडियो बनाने वालों के लिए ही नहीं, बल्कि सड़क पर चल रहे निर्दोष लोगों के लिए भी जानलेवा हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे युवकों और उनका साथ देने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

सड़क सुरक्षा अभियान और हेलमेट पहल:
सड़क सुरक्षा माह 2025 में एसएसपी रजनेश सिंह ने हेलमेट बाइक रैली का उद्घाटन किया और 4,000 हेलमेट वितरित किए। नवंबर में पुलिस ने 174 बिना हेलमेट और 46 नशे में ड्राइविंग के चालान काटे। इसके असर से दुर्घटनाओं में 22 प्रतिशत कमी दर्ज की गई। एसएसपी की ‘हेलमेट बैंक’ पहल और चेतना अभियान ने युवाओं में नियमों का पालन करने की जागरूकता बढ़ाई। दीपावली के दौरान पैदल गश्त कर ट्रैफिक प्रबंधन भी सुनिश्चित किया गया।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *