Breaking
उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, दो लग्जरी वाहनों सहित 1.86 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्तNEET पर आंदोलन कम, रीलों का ऑडिशन ज्यादा! सांसद आवास घेरने पहुंचे कार्यकर्ताओं में कैमरे के सामने आने की होड़ऑपरेशन अंकुश के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाईलोरमी से डाक्टर सत्यनारायण तिवारी शब्द शिखर सम्मान से सम्मानितसनातन से नफरत कांग्रेस के DNA में है- देवजी भाई पटेलधनेली के युवा नेता गोलू सिंह राठौर का जन्मदिवस मनाने जुटे समर्थकविशेष शिक्षकों की भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, छत्तीसगढ़ शासन को दो माह में प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देशश्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन गूंजा भक्ति और दान का संदेश, प्रहलाद-ध्रुव चरित्र सुन भावुक हुए श्रद्धालुमध्य भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस का प्रहाररतनपुर में हजरत सैय्यद मूसा शहीद रहमतुल्लाह अलैह का 96वां सालाना उर्स पाक 29 मई से शाही संदल चादर, कव्वाली और कुल की फातेहा के साथ होगा तीन दिवसीय आयोजन

अच्छी खबरखास - खबरछत्तीसगढ़धर्मबिलासपुररतनपुर

महामाया मंदिर प्रांगण में श्रीमद् देवीभागवत महापुराण कथा का आयोजन

रतनपुर- महामाया मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीमद् देवीभागवत महापुराण कथा में कथा व्यास पूज्य आचार्यश्री झम्मन प्रसाद शास्त्री ने कहा कि मां भगवती प्रकृति स्वरूप हैं और हमें कण-कण से परोपकार की शिक्षा मिलती है।

उन्होंने कहा कि नदियाँ परोपकार के लिए बहती हैं, वृक्ष धूप में रहकर छाया प्रदान करते हैं, सूर्य की किरणें सम्पूर्ण संसार को प्रकाशित करती हैं, चन्द्रमा शीतलता देता है, समुद्र से वर्षा होती है, पेड़ों से फल-फूल व सब्जियाँ मिलती हैं, गायें दूध देती हैं और वायु से प्राणशक्ति मिलती है। यहां तक कि पशु भी अपने शरीर को नरभक्षियों के लिए अर्पित कर देता है। प्रकृति का यही त्यागमय वातावरण हमें निःस्वार्थ भाव से परोपकार करने की शिक्षा देता है।

आचार्यश्री ने कहा कि मानव जीवन बड़े पुण्यों से मिलता है और उसे परोपकार जैसे कार्यों में लगाकर ही सच्ची शांति व आनंद प्राप्त किया जा सकता है। परोपकारी व्यक्ति के लिए पूरा संसार कुटुंब बन जाता है — ‘वसुधैव कुटुम्बकम्‌’। महर्षि वेदव्यास जी ने भी कहा है कि – “परोपकारः पुण्याय, पापाय परपीडनम्‌।”

उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि तुच्छ वृत्तियों को छोड़कर परोपकारी बनें और यथा-शक्ति दूसरों की सहायता करें।

कथा के दौरान दिव्य वेदियों की स्थापना, कलश यात्रा और महाआरती का आयोजन हुआ।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *