Breaking
गुरु पूर्णिमा पर छात्रों ने गुरुजनों को भेंट किए स्वनिर्मित गुलदस्ते, डॉ. तिवारी बोले- “भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर”गुरु पूर्णिमा पर भाजपा मंडल रतनपुर का दीपोत्सव, संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष का हुआ शुभारंभमामूली विवाद बना जानलेवा, डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरारInstagram Reel के चक्कर में फंसे तीन युवक… दुर्लभ बेंगाल मॉनिटर ‘गोह’ का शिकार कर बनाया VIDEO, वन विभाग ने किया गिरफ्तारबारिश में भी मुस्तैद रहेगी बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस, 130 से अधिक जवानों को मिले पारदर्शी रेनकोट; वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारीशिक्षा से बदल रही ‘नट’ समाज की तकदीर, डॉ. सत्यनारायण तिवारी के अभियान से भिक्षावृत्ति छोड़ मुख्यधारा की ओर बढ़े परिवारमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नCG News: परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’ या सिस्टम की बड़ी चूक? ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, अब कलेक्टर का बड़ा एक्शन… अपर कलेक्टर को सौंपी जांच, पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे मेंधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ BJP में अलग-अलग राय देखे डॉ. रमन सिंह ने क्या कहा…..CG News:- परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’! ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, मामला खुलते ही लीपापोती के आरोप, खाता फ्रीज… पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे में, राज्य स्तरीय 5 सदस्यीय जांच समिति गठित

अच्छी खबरछत्तीसगढ़बिलासपुर

सीपी, ऑटिज्म व एडीएचडी से पीड़ित बच्चों की हुई जांच व उपचार

रतनपुर  मस्तिष्क संबंधी विकारों से ग्रसित बच्चों की चिकित्सा व मानसिक विकास के उद्देश्य से महामाया धर्मशाला रतनपुर में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर निरोगधाम आयुर्वेदिक औषधालय एवं एडवांस थेरेपी सेंटर के तत्वावधान में हुआ, जिसमें देशभर से लगभग 200 बच्चों के साथ उनके परिजन शामिल हुए।

देश के ख्यातिप्राप्त न्यूरोथेरेपिस्ट मनोज कुमार (दिल्ली) के नेतृत्व में विशेषज्ञ टीम ने बच्चों की जांच कर उपचार एवं थेरेपी की विधियां बताईं। इस दौरान नवीन कुमार, डॉ. चेतन ठक्कर (गुजरात), धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य विशेषज्ञों ने भी परामर्श दिया।

वरिष्ठ वेलनेस न्यूरोथेरेपिस्ट आलोक कुलमित्र ने बताया कि शिविर में अधिकतर बच्चे सीपी (सेरेब्रल पाल्सी), ऑटिज्म तथा एडीएचडी जैसे विकारों से पीड़ित थे। परिजनों को इन रोगों के लक्षण, कारण, आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से उपचार व थेरेपी के महत्व की जानकारी दी गई।

न्यूरोथेरेपिस्ट मनोज कुमार ने बताया कि सीपी को आयुर्वेद में मस्तिष्क पक्षाघात कहा जाता है। वहीं ऑटिज्म (नासमझ बच्चा) और एडीएचडी (आत्मकेंद्रित विकार) जैसी समस्याओं से जूझ रहे बच्चों की समय पर और नियमित थेरेपी से स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार संभव है।

शिविर में कोलकाता, झारखंड, यूपी, उड़ीसा, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से परिजन अपने बच्चों को लेकर पहुंचे। आयोजकों के अनुसार, दूर-दराज से आए परिवार शिविर से संतुष्ट होकर लौटे और उन्होंने इसे बच्चों की जिंदगी में बदलाव लाने वाला कदम बताया।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *