Breaking
बेलगहना सेक्टर में सुपरवाइजर पर भ्रष्टाचार के आरोप , जिला अधिकारियों के संरक्षण व मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनीरिपोर्ट के नाम पर पैसे*, *फिर ‘15 से 20 थप्पड़*’ *की बरसात* रतनपुर थाने में हुई इस घटना* *का VIDEO* *सामने आते ही बवाल मच गया*समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, किया छाछ वितरणचोरी के जेवर खपाने का सुरक्षित अड्डा बने बैंक: बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने जताई चिंता, गोल्ड लोन के नियमों को कड़ा करने की मांगBilaspur Police Parade News:- कदमताल की गूंज में अनुशासन परेड ग्राउंड में दिखी पुलिसिंग की तैयारी,एसएसपी रजनेश सिंह ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ और दिए अहम दिशा-निर्देशरायगढ़ पुलिस का ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में बड़ी कार्रवाई : नाबालिग को देह व्यापार में झोंकने वाला गिरोह ध्वस्त, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से खरीदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तारपुरानी त्रासदी से सबक नहीं, फिर दोहराया गया दर्द: क्या इस बार मिलेगा न्याय?रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा*जांजगीर में मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण संपन्न, किसानों को शहद उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की दी जानकारीपंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने शिबली मेराज खान बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

अच्छी खबरछत्तीसगढ़रतनपुर

रतनपुर में मछुआरा समाज सम्मेलन सम्पन्न

रतनपुर – मोरध्वज कला मंच, यूथ महामाया पार्लियामेंट रतनपुर एवं मछुआरा कल्याण समाज रतनपुर के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय सामाजिक समरसता एवं सद्भावना सम्मेलन 2025 का आयोजन मां महामाया देवी के भागवत मंच पर किया गया। यह सम्मेलन समाज के आधार स्तंभ परमपूज्य स्व. श्री निषाद जी (पूर्व अध्यक्ष, मछुआरा कल्याणपुर, छत्तीसगढ़ शासन) एवं रतनपुर के पुरखों की स्मृति को समर्पित रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश मछुआरा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष  सीताराम बाथम एवं नगर पालिका अध्यक्ष  लवकुश कश्यप रहे। अध्यक्षता मछुआरा कल्याण समाज ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा रतनपुर मंडल अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कश्यप, पूर्व सांसद प्रतिनिधि रविंद्र दुबे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे, मंडल उपाध्यक्ष प्रेमलता तंबोली, महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता धीवर सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य नशा मुक्ति, नशा मुक्त भारत अभियान, मोबाइल का बढ़ता दुष्प्रभाव तथा भारतीय राजनीति में युवाओं का योगदान जैसे विषयों पर जागरूकता फैलाना था। इस अवसर पर निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ।
साथ ही स्वच्छता दीदी, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सफाई कर्मचारी, छात्र-छात्राओं एवं समाज के विशिष्ट जनों को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि श्री बाथम ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय मछुआरों के हित में लगातार कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम के संयोजक शिवमोहन बघेल ने कहा कि रतनपुर, जो 800 वर्षों तक छत्तीसगढ़ की प्राचीन राजधानी रहा है, उसे शासन द्वारा “टेंपल सिटी” घोषित किया जाना चाहिए।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *