
रतनपुर। आई सेक्ट कंप्यूटर सेंटर में शुक्रवार को शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को स्मरण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हरिहर बैसवाड़े शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षक समाज की नींव होते हैं, जिनकी शिक्षा और मार्गदर्शन से विद्यार्थी अपने जीवन में सफलता हासिल करते हैं।”
विद्यार्थियों में आशीष कमलसेन, शुभम धुर्वे, प्रशांत कमलसेन, शिवम कहरा, स्नेहा कहरा, रजनी, शालिनी, सोमा राजपूत, खुशन साहू और राहुल ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता जाहिर की।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों का सम्मान किया और गुरुजनों को गुलदस्ते एवं उपहार भेंट किए। बच्चों ने केक काटकर शिक्षक दिवस की खुशियाँ मनाई और एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं।
आईसेक्ट कंप्यूटर सेंटर के संचालक दिनेश प्रभाकर ने कहा- कि “शिक्षक दिवस केवल एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह हमें यह याद दिलाता है कि शिक्षा ही जीवन की असली शक्ति है। हम अपने विद्यार्थियों को केवल कंप्यूटर शिक्षा ही नहीं, बल्कि अनुशासन, संस्कार और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का पाठ भी देते हैं। विद्यार्थियों की सफलता ही हमारे लिए सबसे बड़ा सम्मान है।”
कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर डॉ. राधाकृष्णन के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।



