Breaking
बेलगहना सेक्टर में सुपरवाइजर पर भ्रष्टाचार के आरोप , जिला अधिकारियों के संरक्षण व मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनीरिपोर्ट के नाम पर पैसे*, *फिर ‘15 से 20 थप्पड़*’ *की बरसात* रतनपुर थाने में हुई इस घटना* *का VIDEO* *सामने आते ही बवाल मच गया*समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, किया छाछ वितरणचोरी के जेवर खपाने का सुरक्षित अड्डा बने बैंक: बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने जताई चिंता, गोल्ड लोन के नियमों को कड़ा करने की मांगBilaspur Police Parade News:- कदमताल की गूंज में अनुशासन परेड ग्राउंड में दिखी पुलिसिंग की तैयारी,एसएसपी रजनेश सिंह ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ और दिए अहम दिशा-निर्देशरायगढ़ पुलिस का ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में बड़ी कार्रवाई : नाबालिग को देह व्यापार में झोंकने वाला गिरोह ध्वस्त, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से खरीदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तारपुरानी त्रासदी से सबक नहीं, फिर दोहराया गया दर्द: क्या इस बार मिलेगा न्याय?रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा*जांजगीर में मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण संपन्न, किसानों को शहद उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की दी जानकारीपंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने शिबली मेराज खान बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

अपराधछत्तीसगढ़बिलासपुर

वृद्धा की जमीन और लाखों रुपये हड़पने का आरोप, बोली– न्याय नहीं मिला तो आत्मदाह करूंगी

सुरेंद्र मिश्रा की रिपोर्ट

बिलासपुर। बेलगहना चौकी क्षेत्र की 80 वर्षीय विधवा महिला बालकुवर बिनंकर ने अपनी जमीन, जेवर और 23 लाख रुपये हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने ग्राम केन्दा निवासी फगुन प्रसाद प्रजापति उर्फ मोनू और उसके पिता हरीप्रसाद प्रजापति पर धोखाधड़ी करने तथा दबाव बनाने की शिकायत दर्ज कराई है।

महिला का कहना है कि 14 दिसंबर 2021 को आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर उसके खाते से 23 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। इसके अलावा दो खेत (खसरा नंबर 991/2 और 763) के साथ ही कार व स्कूटी पर भी कब्जा कर लिया गया।

शिकायत के बाद मिली धमकी

पीड़िता ने आरोप लगाया कि मामले की शिकायत करने पर आरोपी फगुन प्रसाद ने उसे बेलगहना रेलवे स्टेशन बुलाकर केस वापस लेने की धमकी दी। महिला के अनुसार, आरोपी ने साफ कहा कि “चौकी, थाना या एसपी के पास जाने से भी उसका कुछ नहीं बिगड़ेगा, क्योंकि उसके घर पर बड़े नेता आते हैं।”

न्याय की गुहार

वृद्धा ने कहा कि लगातार शिकायत करने के बावजूद बेलगहना चौकी और कोटा एसडीओपी कार्यालय से अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उसने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो वह बिलासपुर जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने आत्मदाह करने के लिए बाध्य होगी।

इस पूरे मामले ने ग्रामीणों में भी आक्रोश पैदा कर दिया है। पीड़िता ने प्रशासन से अपील की है कि उसकी जमीन, आभूषण और रकम वापस दिलाई जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

पुलिस की प्रतिक्रिया

कोटा एसडीओपी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। तहसीलदार और बैंक को आवश्यक पत्र जारी कर दिए गए हैं, ताकि संबंधित अभिलेख व दस्तावेज उपलब्ध कराए जा सकें। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *