Breaking
बेलगहना सेक्टर में सुपरवाइजर पर भ्रष्टाचार के आरोप , जिला अधिकारियों के संरक्षण व मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनीरिपोर्ट के नाम पर पैसे*, *फिर ‘15 से 20 थप्पड़*’ *की बरसात* रतनपुर थाने में हुई इस घटना* *का VIDEO* *सामने आते ही बवाल मच गया*समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, किया छाछ वितरणचोरी के जेवर खपाने का सुरक्षित अड्डा बने बैंक: बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने जताई चिंता, गोल्ड लोन के नियमों को कड़ा करने की मांगBilaspur Police Parade News:- कदमताल की गूंज में अनुशासन परेड ग्राउंड में दिखी पुलिसिंग की तैयारी,एसएसपी रजनेश सिंह ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ और दिए अहम दिशा-निर्देशरायगढ़ पुलिस का ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में बड़ी कार्रवाई : नाबालिग को देह व्यापार में झोंकने वाला गिरोह ध्वस्त, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से खरीदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तारपुरानी त्रासदी से सबक नहीं, फिर दोहराया गया दर्द: क्या इस बार मिलेगा न्याय?रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा*जांजगीर में मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण संपन्न, किसानों को शहद उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की दी जानकारीपंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने शिबली मेराज खान बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

अपराधछत्तीसगढ़दुर्गरायपुर

सुपेला थाना में अभिनेता मनोज राजपूत के खिलाफ FIR दर्ज – फर्जी शपथ पत्र बनाकर लिया पासपोर्ट, रद्द किया गया दस्तावेज

सुपेला थाना में अभिनेता मनोज राजपूत के खिलाफ FIR दर्ज – फर्जी शपथ पत्र बनाकर लिया पासपोर्ट, रद्द किया गया दस्तावेज

भिलाई-दुर्ग, – छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित बिल्डर, जमीन कारोबारी और फिल्म अभिनेता मनोज राजपूत एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। सुपेला थाना में उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की गई है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, मनोज राजपूत ने अपने आपराधिक मामलों को छुपाते हुए फर्जी शपथ पत्र तैयार किया और पासपोर्ट हेतु पुलिस अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) ले लिया। मामला उजागर होने पर पुलिस ने पासपोर्ट कार्यालय को पत्र भेजकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया, जिसके बाद मनोज राजपूत का पासपोर्ट रद्द कर दिया गया।

कौन-कौन सी धाराएं लगीं?

➡️ FIR क्रमांक: 806/2025
➡️ धारा: IPC की धारा 420 (धोखाधड़ी)
➡️ पासपोर्ट अधिनियम 1967 की धारा 12
➡️ तारीख: 14 जुलाई 2025

मनोज राजपूत पर पहले से कितने मामले?

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मनोज राजपूत के खिलाफ 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इनमें दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, धोखाधड़ी और मारपीट के केस शामिल हैं।

मोहन नगर थाना क्षेत्र में वह गुंडा-बदमाश सूची में भी शामिल है।

पते में की हेराफेरी

मनोज ने मोहन नगर की जगह नेहरू नगर (वार्ड 03) का पता दिखाकर पासपोर्ट के लिए सुपेला थाने से क्लीयरेंस लिया।
पुलिस की जांच में यह तथ्य सामने आया कि यह जानबूझकर किया गया छल था ताकि आपराधिक रिकॉर्ड सामने न आ सके।

कौन हैं मनोज राजपूत?

जमीन व्यापारी के रूप में पहचान

छत्तीसगढ़ी फिल्मों में अभिनेता व निर्माता

कई मामलों में आरोपी

छवि: विवादित और आपराधिक

बड़ा सवाल यह है कि – जब पुलिस वेरिफिकेशन में क्रिमिनल रिकॉर्ड चेक होता है, तो इतने मामलों के बावजूद पासपोर्ट कैसे जारी हुआ?

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *