Breaking
उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, दो लग्जरी वाहनों सहित 1.86 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्तNEET पर आंदोलन कम, रीलों का ऑडिशन ज्यादा! सांसद आवास घेरने पहुंचे कार्यकर्ताओं में कैमरे के सामने आने की होड़ऑपरेशन अंकुश के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाईलोरमी से डाक्टर सत्यनारायण तिवारी शब्द शिखर सम्मान से सम्मानितसनातन से नफरत कांग्रेस के DNA में है- देवजी भाई पटेलधनेली के युवा नेता गोलू सिंह राठौर का जन्मदिवस मनाने जुटे समर्थकविशेष शिक्षकों की भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, छत्तीसगढ़ शासन को दो माह में प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देशश्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन गूंजा भक्ति और दान का संदेश, प्रहलाद-ध्रुव चरित्र सुन भावुक हुए श्रद्धालुमध्य भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस का प्रहाररतनपुर में हजरत सैय्यद मूसा शहीद रहमतुल्लाह अलैह का 96वां सालाना उर्स पाक 29 मई से शाही संदल चादर, कव्वाली और कुल की फातेहा के साथ होगा तीन दिवसीय आयोजन

अजब -गजबछत्तीसगढ़बिलासपुर

बरद्वार गांव में तालाब बना रहस्य, अचानक बने गड्ढे में समा गया सारा पानी

तालाब के सूखने से ग्रामीणों में दहशत, भूगर्भीय गतिविधि की आशंका

कोटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बरद्वार में एक आश्चर्यजनक और चिंताजनक घटना ने ग्रामीणों को हैरान कर दिया है। गांव के मुख्य तालाब में अचानक एक छोटा-सा गड्ढा बनने से पूरा तालाब का पानी देखते ही देखते उसमें समा गया। अब तालाब पूरी तरह सूखा पड़ा है और मौके पर केवल गड्ढे की ओर खिंचा हुआ मिट्टी और जल का चिह्न दिखता है।

ग्रामीणों में कौतूहल और डर का माहौल

घटना के बाद गांव में भारी चर्चा और अटकलों का दौर चल पड़ा है। ग्रामीण इस बात को लेकर परेशान हैं कि आखिर इतना सारा पानी कहां और कैसे चला गया। बुजुर्गों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार ऐसा नजारा देखा है।

बरद्वार निवासी रामधनी यादव ने बताया, “सुबह तक तालाब में पानी लबालब था। दोपहर होते-होते एक जगह गोल गड्ढा बन गया और फिर पानी उसी में समाता चला गया। बहुत डर लग रहा है।”

प्राकृतिक कारण या कुछ और?

जानकारों का मानना है कि यह घटना कोई भूगर्भीय प्रक्रिया के कारण हो सकती है, जिसमें जमीन के नीचे की परतें धीरे-धीरे धंस जाती हैं और सतह पर गड्ढा बन जाता है। यह गड्ढा जल रिसाव के लिए एक मार्ग बन सकता है, जिससे पूरा पानी नीचे समा जाता है।

हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामवासियों की मांग है कि प्रशासन इस घटना की जांच विशेषज्ञों की टीम से करवाए ताकि वास्तविक कारण सामने आ सके और भविष्य में होने वाली किसी बड़ी दुर्घटना से बचाव किया जा सके।

अभी तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *