Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

खास - खबरछत्तीसगढ़जांजगीर

राज्य कर्मचारी संघ ने महिलाओं के लिए विशेष अवकाश और कैशलेस चिकित्सा की मांग को लेकर सौंपा मांग पत्र

जांजगीर-चांपा। राज्य कर्मचारी संघ जिला जांजगीर-चांपा ने बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम 4सूत्रीय मांग पत्र डिप्टी कलेक्टर शशि चौधरी को सौंपा। कर्मचारियों ने मांग की कि मध्य प्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी महिला कर्मचारीयों को 7 दिवस का विशेष आकस्मिक अवकाश प्रदान किया जाए, जैसा मध्य प्रदेश में पहले से लागू है।

साथ ही सभी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत बढ़ोतरी का लाभ समान रूप से देने और इसका एरियर भी शीघ्र जारी करने की मांग की गई। कर्मचारियों के न्यायालयीन प्रकरणों के त्वरित समाधान के लिए रायपुर में अलग से एक सेट की स्थापना और राज्य के समस्त कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने की भी प्रमुख मांग रखी गई।

मांग पत्र सौंपने के दौरान राज्य कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष अरुण तिवारी, भारतीयराज्य कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष अनुभव तिवारी भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुर्रे, राज्य कर्मचारी संघ के जिला सचिव विक्रांत साहू एवं भारतीय मजदूर संघ के जिला महामंत्री संजय कुमार चौहान उपस्थित रहे।

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि मध्य प्रदेश की तरह छत्तीसगढ़ में भी महिलाओं को विशेष अवकाश और कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान कर राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा करे और कर्मचारियों को आर्थिक एवं मानसिक राहत दे

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *