Breaking
भारी वर्षा की संभावना: अरपा नदी के तटों से दूर रहने की अपीलमहामाया मानस मंच से गुंजा नशामुक्ति का शंखनाद : संतोषी दीदी के नेतृत्व में चैतन्य देवियों की झांकी संपन्नविश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी और डॉ. दिलीप सिंह राजपूत को मिली जिम्मेदारीशासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में नवरात्रि उत्सव, कन्या पूजन और भोजन का आयोजनरतनपुर में उत्साह के साथ मनाया गया केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का जन्मदिन, 57 दीप जलाकर काटा केकरतनपुर में पहली बार छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार आस्था शर्मा होंगी शामिल 13 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में होंगी उपस्थितस्वच्छता जीवन का अभिन्न हिस्सा, हर व्यक्ति निभाए अपनी जिम्मेदारी : डॉ. सत्यनारायण तिवारीछत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारीप्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने किसान जागरूकता अभियान आयोजितकचना-सड्डू नगर विकास योजना में सभी किसानों के लिए समान नीति, विपक्ष का आरोप भ्रामक : गोविंद गुप्ता

छत्तीसगढ़

संकुल समन्वयकों को अतिशेष से मुक्त रखने की मांग, डीपीआई रायपुर में सौंपा गया ज्ञापन

रायपुर-  प्रदेश में चल रही युक्तिकरण प्रक्रिया से संकुल समन्वयकों को मुक्त रखने की मांग को लेकर संकुल समन्वयक संघ ने लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) रायपुर में सहायक संचालक अशोक नारायण बंजारा को ज्ञापन सौंपा।

संघ ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि सीएससी संघ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णानंद मिश्रा के निर्देश अनुसार वर्ष 2014 में जारी युक्तिकरण में भी संकुल समन्वयकों को अतिशेष की प्रक्रिया से मुक्त रखा गया था। वर्तमान में भी इन पदों की शैक्षिक एवं प्रशासनिक भूमिका को ध्यान में रखते हुए इन्हें युक्तिकरण से बाहर रखा जाए।

संघ का तर्क है कि यदि संकुल समन्वयकों को अतिशेष किया गया, तो इससे शैक्षणिक समन्वय और गुणवत्ता प्रभावित होगी।

इस अवसर पर अनुभव तिवारी, मोहन लहरी, निधि लता जायसवाल, संजय राठौर, महेश पुरी गोस्वामी, गुरुवचन जाटवर, रोहित पटेल, एरावत साहू व धर्मदास उपस्थित रहे

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *