Breaking
प्रधान जिला न्यायाधीश श्री जयदीप गर्ग का ऐतिहासिक फैसलाः निजी फायनेंस कंपनियों के मनमाने व्याज और अवैध वसूली पर कड़ा प्रहार, फायनेंस कंपनी के जाल से मुक्ति।CG Bilaspur News:- आखिर इतनी जल्दी किस बात की है? जब ग्रामीण नहीं मान रहे, तो जनसुनवाई बार-बार क्यों कराई जा रही है?क्या पेसा क्षेत्र में ग्रामसभा की आवाज़ अब सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई है?CG News:- एक नशा… और बिखर जाता है पूरा परिवार !एसएसपी रजनेश सिंह ने छेड़ी युवाओं को बचाने की जंग, बिलासपुर में शुरू हुआ 10 दिन का नशा मुक्ति अभियानCG Crime News*: *जो कल तक दिखाता था रौब, पुलिस की दबिश पड़ते ही निकली हेकड़ी; बंधक बनाकर मारपीट और लूटकांड में दो गिरफ्तार*कलेक्टर ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को हेलमेट पहनने की अपील कीपेलमा ओपन कास्ट कोल माइन परियोजना की लोक सुनवाई भारी उत्साह एवं अभूतपूर्व जनसमर्थन के साथ सफलतापूर्वक संपन्नसुशासन तिहार में सवालों से बेचैनी? शिकायतों का पुलिंदा खुलते ही मचा हंगामा, जनता की सुनवाई रह गई अधूरीउड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, दो लग्जरी वाहनों सहित 1.86 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्तNEET पर आंदोलन कम, रीलों का ऑडिशन ज्यादा! सांसद आवास घेरने पहुंचे कार्यकर्ताओं में कैमरे के सामने आने की होड़ऑपरेशन अंकुश के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई

अच्छी खबरखास - खबरछत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुर

सीमित संसाधनों में रचा गया इतिहास: शासकीय हाई स्कूल करैहपारा का 100% रिजल्ट, मधुसूदन और साबरीन ने लाए 95%

रतनपुर –  शासकीय हाई स्कूल करैहपारा, रतनपुर ने इस वर्ष कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 100% परीक्षा परिणाम प्राप्त कर विद्यालय ने साबित कर दिया कि संसाधनों की कमी कभी भी संकल्प और समर्पण के आगे बाधा नहीं बन सकती।

oplus_2

विशेष बात यह रही कि गणित विषय में छात्रा साक्षी तम्बोली ने 100 में 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय और नगर का गौरव बढ़ाया। इस शानदार उपलब्धि का श्रेय जाता है गणित शिक्षक अशोक शर्मा को, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बीच भी विद्यार्थियों को उच्च स्तर की शिक्षा दी।

नगर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दो छात्र-छात्राएं:

मधुसूदन धीवर – 95%

साबरीन परवीन – 95%

इन दोनों विद्यार्थियों ने पूरे नगर में शीर्ष स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।

अन्य प्रमुख छात्र-छात्राएं:

सोनिया मेहरा – 91%

इशरत – 89%

साक्षी तम्बोली – 88% (गणित में 100/100)

दीक्षा धीवर – 86%

विद्यालय की कुल परीक्षा स्थिति:

परीक्षा में सम्मिलित छात्र: 54

प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण: 43

द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण: 11

कुल परिणाम: 100%

संसाधनों की कमी:
विद्यालय अभी भी पूर्व माध्यमिक शाला भवन में संचालित हो रहा है। यहां पर्याप्त कक्षाएं, बैठने की सुविधा, और डिजिटल संसाधनों का अभाव है। इसके बावजूद भी शिक्षकों की लगन और बच्चों की मेहनत ने यह शानदार परिणाम सुनिश्चित किया।

प्राचार्य ममता मिश्रा ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “हमारे पास भौतिक संसाधन भले ही सीमित हैं, लेकिन हमारे शिक्षकों का समर्पण और विद्यार्थियों का आत्मबल ही हमारी असली ताकत है।”

शिक्षक जिनके अथक प्रयास से यह सफलता संभव हुई:

मोहीता बाजपाई (अंग्रेज़ी)

अशोक शर्मा (गणित)

राधिका तम्बोली (सामाजिक विज्ञान)

मिनी बैनर्जी (संस्कृत)

भोजकुमारी सिंह (विज्ञान)

पूनम जोशी (हिंदी)

सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि आने वाले वर्षों में भी यह उत्कृष्टता बनी रहेगी।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *