Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

अच्छी खबरछत्तीसगढ़जांजगीर

युक्तियुक्तकरण से समन्वयक को मिले छूट – मिश्रा

रायपुर – छ. ग. संकुल शैक्षिक समन्वयक शिक्षक संघ द्वारा वर्तमान परिपेक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे युक्तियुक्तकरण में छूट की मांग की जा रही है। इस मांग को लेकर पुरंदर मिश्रा,विधायक-रायपुर शहर उत्तर से छत्तीसगढ़ शैक्षिक संकुल समन्वयक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा है विधायक महोदय को बताया गया कि वर्ष 2014 में हुए युक्तियुक्तकरण में संकुल समन्वयकों को इससे छूट दी गई थी। संकुल समन्वयक शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं के संचालन में महत्वपूर्ण कड़ी है एकाक उन्हें बड़े पैमाने पर युक्तियुक्तकरण द्वारा हटा कर नए शिक्षको को प्रभार मिलने से कामकाज प्रभावित होगा जिससे स्कूल व्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा।विधायक पुरंदर मिश्रा ने इस विषय पर प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि वे इस विषय पर माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बात करके सकारात्मक परिणाम देने का पहल करेंगे।इसके उपरांत समन्वयक संघ ने समग्र शिक्षा के एमडी संजीव झा से मुलाकात की और उन्हें युक्तियुक्तकरण से समन्वयक को मुक्त रखा जावे पर ज्ञापन सौंपा जिस पर पत्र को राज्य शासन को भेजने की बात कही साथ ही संकुलो को 50 प्रतिशत राशि जारी करने का निवेदन किया गया जिसे उन्होंने स्वीकार कर जल्द लिमिट जारी करने का आश्वासन दिया।समन्वयक संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ पी एन मिश्र,उपप्रांताध्यक्ष ओपी बघेल,रामचंद्र सोनवंशी ने कहा कि समन्वयक को युक्तियुक्तकरण से छूट के लिए राज्य सरकार को जल्द आदेश जारी करना चाहिए। डॉ मिश्रा प्रांताध्यक्ष, ओपी बघेल उपप्रांताध्यक्ष, रामचंद्र सोनवंशी उपप्रांताध्यक्ष,,मोहन लहरी प्रांतीय महासचिव,कमलेश साहू संभागाध्यक्ष दुर्ग,अनिल साव ब्लॉक अध्यक्ष, सन्तराम बंजारा प्रदेश कोषाध्यक्ष ,गजेंद्र नायक ,वारिश कुमार ,सुरेश नंद सहित सैकड़ों संकुल समन्वयक उपस्थित रहे।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *