Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

छत्तीसगढ़

रायगढ़ एरिया स्टोर में आगजनी से करोड़ों का नुकसान, बिजली कर्मचारी संघ ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की

रायगढ़ एरिया स्टोर में आगजनी से करोड़ों का नुकसान, बिजली कर्मचारी संघ ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की

महामंत्री प्रमोद कुर्रे सहित पदाधिकारीयो ने मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन

रायगढ़ – रायगढ़ क्षेत्र के एरिया स्टोर में 17 मार्च 2025 को सुबह करीब 9:30 बजे भीषण आग लग गई, जिससे स्टोर में रखे ट्रांसफार्मर, केबल और अन्य विद्युत उपकरण जलकर राख हो गए। इस घटना में कंपनी को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

इस घटना को लेकर छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ, रायगढ़ क्षेत्र के बिजली कर्मचारियों के नेतृत्व मे संगठन के पदाधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। संगठन ने मुख्य अभियंता वह मामले के जांच अधिकारी अंबष्ट को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

बिजली कर्मचारी संघ ने जताई नाराजगी
कर्मचारी संघ के पदाधिकारीयो ने कहा कि वर्ष 2022 में भी इसी स्टोर में आगजनी की घटना हुई थी, लेकिन विभाग द्वारा सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे यह हादसा दोबारा हो गया। उन्होंने कहा कि इस लापरवाही के कारण कंपनी को भारी वित्तीय नुकसान हुआ है और दोषियों पर तत्काल कार्रवाई आवश्यक है।

जेवरा गांव में करंट से कर्मचारी की मौत, कार्रवाई की मांग
बिजली कर्मचारी संगठन ने पामगढ़ सबडिवीजन के जेवरा गांव में 15 मार्च 2025 को फ्यूज कॉल पर काम करते समय बिजली कर्मचारी राकेश कश्यप की करंट लगने से हुई दुखद मौत को लेकर भी मुख्य अभियंता पीवी संजीव से मुलाकात की। उन्होंने इस घटना पर अब तक कोई कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई और दोषी अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की।

संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी
इस मुलाकात में बिजली कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री नवरतन बरेठ, अखिल भारतीय कार्य समिति सदस्य एल.पी. कटकवार, मोतीलाल चंद्रा, कालीचरण टंडन, दासे और जलतारे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। महामंत्री प्रमोद कुर्रे ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *