Breaking
बेलगहना सेक्टर में सुपरवाइजर पर भ्रष्टाचार के आरोप , जिला अधिकारियों के संरक्षण व मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनीरिपोर्ट के नाम पर पैसे*, *फिर ‘15 से 20 थप्पड़*’ *की बरसात* रतनपुर थाने में हुई इस घटना* *का VIDEO* *सामने आते ही बवाल मच गया*समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, किया छाछ वितरणचोरी के जेवर खपाने का सुरक्षित अड्डा बने बैंक: बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने जताई चिंता, गोल्ड लोन के नियमों को कड़ा करने की मांगBilaspur Police Parade News:- कदमताल की गूंज में अनुशासन परेड ग्राउंड में दिखी पुलिसिंग की तैयारी,एसएसपी रजनेश सिंह ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ और दिए अहम दिशा-निर्देशरायगढ़ पुलिस का ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में बड़ी कार्रवाई : नाबालिग को देह व्यापार में झोंकने वाला गिरोह ध्वस्त, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से खरीदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तारपुरानी त्रासदी से सबक नहीं, फिर दोहराया गया दर्द: क्या इस बार मिलेगा न्याय?रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा*जांजगीर में मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण संपन्न, किसानों को शहद उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की दी जानकारीपंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने शिबली मेराज खान बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

अच्छी खबररायपुर

प्रख्यात देशभक्त संत साईं जलकुमार मसंद साहिब जी का दिल्ली में हुआ भव्य सम्मान

प्रख्यात देशभक्त संत साईं जलकुमार मसंद साहिब जी का दिल्ली में हुआ भव्य सम्मान

*सिंधी समाज दिल्ली ने गौ प्रतिष्ठा अभियान में अपना सक्रिय सहयोग करने का दिया भरोसा*

*23 मार्च को कानपुर में शहीद हेमू कालानी जन्मोत्सव कार्यक्रम के होंगे विशेष अतिथि*

रायपुर/दिल्ली। रायपुर निवासी सिंधी समाज के प्रख्यात देशभक्त संत साईं जलकुमार मसन्द साहिब के दिल्ली पधारने पर पूज्य सिंधी पंचायत झूलेलाल धाम अशोक विहार, भारतीय सिंधु सभा दिल्ली प्रांत, इंडस सिंधु आर्गेनाइजेशन आदि संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष बैठक आयोजित कर उनका भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली सिंधी समाज के वरिष्ठ नेता, विख्यात सिंधी पंचायत झूलेलाल धाम, अशोक विहार के अध्यक्ष श्री लखमीचन्द मकरानी ने की। कार्यक्रम के संयोजक विश्व सिंधी सेवा संगम के अंतरराष्ट्रीय डायरेक्टर श्री भरत वतवाणी रहे।
इस अवसर पर पूज्यपाद साईं मसन्द साहिब ने भारत के पूज्यपाद चारों शंकराचार्यों‌ के नेतृत्व व मार्गदर्शन में कार्यरत परम धर्म संसद १००८ द्वारा पिछले दो वर्षों से चलाये जा रहे गौ प्रतिष्ठा आंदोलन के महत्व एवं उसकी आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। परम धर्म संसद १००८ भारत सहित कुल एक सौ देशों के धार्मिक और सामाजिक शीर्षस्थ विभूतियों का समूचे विश्व के हिन्दू समाज के लिए एक मार्गदर्शक संगठन है। पूज्यपाद साईं जलकुमार मसन्द साहिब इस अंतरराष्ट्रीय हिन्दू संगठन के संगठन मंत्री हैं। वे दिल्ली में आयोजित परम धर्म संसद की बैठक में शामिल होने दिल्ली पधारे थे।
साईं मसन्द साहिब जी ने जानकारी दी कि वे करीब तेरह वर्षों से देश के पूज्यपाद शंकराचार्यों एवं अन्य महान संतों के सहयोग से देश में सनातन वैदिक सिद्धांतों पर आधारित शासन स्थापित करवाकर भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने का अभियान चला रहे हैं। *वे आगामी 23 मार्च को अमर शहीद हेमू कालानी के जन्मदिवस के अवसर पर कानपुर के सिंधु इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार एवं हेमू कालानी मेमोरियल शिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर अपना आशीर्वाद देंगे।*

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *