Breaking
टाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुररतनपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान,  SAI की कुश्ती चयन प्रक्रिया में सुभद्रा और अस्मिता का चयनअग्निवीर भर्ती रैली के लिए प्रवेश पत्र जारी 12 जनवरी से बिलासपुर में होगी भर्ती रैली12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की मुख्य न्यायाधीश ने की समीक्षा

छत्तीसगढ़सरगुजा

सुरगुजा मे पुलिस की संयमित कार्यवाही से दंगा टला

विडिओ मे बाहरी उपद्रवीओ की हुई पहचान

पुलिस ने विडिओ से दंगाइयों को पहचानना शुरू किया अम्बिकापुर : सुरगुजा जिले मे राजस्थान सरकार की खदान के लिए जमीनी कार्यवाही करने गई पुलिस पर कल रात से ही इकठ्ठा किए गए कुछ तत्वों ने हमला बोल दिया । हालांकि पुलिस की संयमित प्रतिक्रिया के चलते मामला संभल गया ।

उल्लेखनीय है की रायपुर स्थित तथाकथित अभियानकारी समय समय पर सरगुजा जिले मे बाहरी लोगों को लाकर स्थानीयों और सरकार के विरुद्ध उपद्रव कराते रहते है । साथ ही कुछ चुने हुई तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया मे महंगे इंफ्लुएंसर द्वारा विकास विरोधी बातों को फैलाते रहते है ।

कल रात से ही पास के बिलासपुर और कोरबा जैसे जिले से दंगाइयों को बुलाकर सुरगुजा मे आज अफरातफरी मचाकर तैयारी कर ली गई थी जिसमे आज महिलाओ को आगे कर अभद्र भाषा का उपयोग कर पुलिस को उकसाया गया और पीछे से पथराव कर दिया गया । इसके चलते पुलिस को चोटें आनी शुरू हुई पर जैसा की अनेक विडिओ मे देखा गया है पुलिस ने संयम बरतते हुए दंगाइयों की हरकतों को अनदेखा कर सरकारी काम मे बाधा ना पहुंचाने के लिए अनेक बार बिनती की । पुलिस आसूचना के अनुसार कुछ असामाजिक तत्व हथियार लेकर घूम रहे है ।

इस दौरान एक दंगाई को धकामुक्की के दौरान लगी चोट को पुलिस द्वारा लाठीचार्ज का नतीजा बताते हुए कुछ पेशेवर तत्वों ने सोशल मीडिया मे और व्हाट्सप्प द्वारा स्थानीय पत्रकारों को गुमराह करने का भी प्रयास किया है । साथ ही पथराव मे घायल पुलिसकर्मीयों को अस्पताल ले जाने मे कुछ उपद्रवियों ने रुकावटे खड़ी करने का प्रयास किया । जिसके कारण पुलिस के एक दस्ते को लाठी चलानी पड़ी है । स्थानीय प्रशासन ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए शांति बनाए रखने के लिए बाहरी लोगों को अपने जिले मे लौट जाने के लिए अपील की है ।

हाल ही मे सरगुजा मे राजस्थान की सरगुजा स्थित केते इक्स्टेन्शन खदान को मिले भारी समर्थन के बाद विदेशी चंदे से लैस संगठन और भी आक्रामक हो गया है । राजस्थान सरकार को सरगुजा मे तीन खदाने आवंटित है जिसमे से सिर्फ पीईकेबी खदान 2013 से कार्यरत है जिसके चलते जिले मे करीब 10,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा हुए है । स्थानीयों ने अनेक बार जिला और राज्य प्रशासन को बाहरी लोगों द्वारा राजस्थान की खदानों का विकास और अबाधितरूप परिचालन को रोकने के प्रयास के विरुद्ध ज्ञापन सौंपा है ।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *