Breaking
बेलगहना सेक्टर में सुपरवाइजर पर भ्रष्टाचार के आरोप , जिला अधिकारियों के संरक्षण व मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनीरिपोर्ट के नाम पर पैसे*, *फिर ‘15 से 20 थप्पड़*’ *की बरसात* रतनपुर थाने में हुई इस घटना* *का VIDEO* *सामने आते ही बवाल मच गया*समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, किया छाछ वितरणचोरी के जेवर खपाने का सुरक्षित अड्डा बने बैंक: बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने जताई चिंता, गोल्ड लोन के नियमों को कड़ा करने की मांगBilaspur Police Parade News:- कदमताल की गूंज में अनुशासन परेड ग्राउंड में दिखी पुलिसिंग की तैयारी,एसएसपी रजनेश सिंह ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ और दिए अहम दिशा-निर्देशरायगढ़ पुलिस का ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में बड़ी कार्रवाई : नाबालिग को देह व्यापार में झोंकने वाला गिरोह ध्वस्त, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से खरीदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तारपुरानी त्रासदी से सबक नहीं, फिर दोहराया गया दर्द: क्या इस बार मिलेगा न्याय?रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा*जांजगीर में मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण संपन्न, किसानों को शहद उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की दी जानकारीपंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने शिबली मेराज खान बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

छत्तीसगढ़बिलासपुर

फटाका गोदाम में लगी आग, जोरदार धमाको से गूंज उठा इलाका, फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी

बिलासपुर :– बीच शहर में बाजार में स्थित फटाका दुकान और गोदाम में आग लग गई है। धमाकों की आवाज आसपास गूंज रही है। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू करने का प्रयास कर रही है।

बिलासपुर-  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित फटाका दुकान और उससे लगे गोदाम में भीषण आग लग गई है आग लगने के चलते पटाखों के फूटने से इलाका गूंज उठा है। आग की लपटें दूर-दूर तक दिख रही हैं। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी है।

तोरवा थाना क्षेत्र के दयालबंद जगमल चौक में मुख्य मार्ग में फटाका दुकान और गोदाम स्थित है। आज उसमें आग लग गई। आग लगने के चलते धुंआ और लपटें उठने लगी। लोगों की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने का प्रयास जारी है।

जगमल चौक के पास मेन रोड में फटाका दुकान और गोदाम पिछले लंबे समय से संचालित है। दुकान का संचालन सोनू सतलेचा और संदीप सतलेजा करते हैं। दोनों का दावा है की दुकान और गोदाम के लिए उनके पास लाइसेंस है। पर एहसास का विषय है कि मुख्य मार्ग पर बाजार में पटाखा दुकान और गोदाम के लिए लाइसेंस किन नियमों के तहत दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमार्ग पर बाजार पर
जिस जगह आग लगी है उसकी एक तरफ पुस्तक दुकान और दूसरी तरफ एक्सिस बैंक स्थित है। फायर ब्रिगेड की टीम के तत्काल मौके पर पहुंचने के चलते आजू-बाजू में आग नहीं फैल पाई। आग पर काबू पाने का प्रयास अभी भी जारी है। बता दे रविवार रात को भी तोरवा थाना क्षेत्र के ही देवरीखुर्द में बारदाना गोदाम आग लगने के चलते पूरा गोदाम जल कर स्वाहा हो गया था।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *