Breaking
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर सभी थाना चौकी और आवासी परिसर में किया गया वृक्षारोपणफरार आरोपी पर ₹5 हजार का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीयमहानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में बढ़ा महत्वपूर्ण कदम: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक संपन्नबिलासपुर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत: ₹827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड के लिए केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने नितिन गडकरी से की मुलाकातगुरु पूर्णिमा पर छात्रों ने गुरुजनों को भेंट किए स्वनिर्मित गुलदस्ते, डॉ. तिवारी बोले- “भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर”गुरु पूर्णिमा पर भाजपा मंडल रतनपुर का दीपोत्सव, संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष का हुआ शुभारंभमामूली विवाद बना जानलेवा, डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरारInstagram Reel के चक्कर में फंसे तीन युवक… दुर्लभ बेंगाल मॉनिटर ‘गोह’ का शिकार कर बनाया VIDEO, वन विभाग ने किया गिरफ्तारबारिश में भी मुस्तैद रहेगी बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस, 130 से अधिक जवानों को मिले पारदर्शी रेनकोट; वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारीशिक्षा से बदल रही ‘नट’ समाज की तकदीर, डॉ. सत्यनारायण तिवारी के अभियान से भिक्षावृत्ति छोड़ मुख्यधारा की ओर बढ़े परिवार

छत्तीसगढ़जांजगीर

समन्वय के साथ जिले में स्काउटिंग की गतिविधियों को बनायेंगे व्यापक : शेखर चंदेल

जिला मुख्य आयुक्त स्काउट गाइड ने पूजा अर्चना कर जिला कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया
जाँजगीर चाँपा: हम सब समन्वय के साथ स्काउटिंग के माध्यम से अपने समाज को बेहतर बनाने के लिए काम करेंगे । जिले में स्काउट गाइड की गतिविधियों को व्यापक बनाकर अधिक से अधिक छात्र छात्राओ और युवाओं को जोड़ा जाएगा । यह बाद जिला मुख्य आयुक्त स्काउट गाइड श्री शेखर चंदेल ने कही । उन्होंने 15 सितम्बर को सपत्नीक विधिवत पूजा अर्चना के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवेकानंद मार्ग पर स्थित पुराने कलेक्टोरेट भवन में जिला कार्यालय भारत स्काउट एंड गाइड जाँजगीर चाँपा का शुभारंभ किया । उन्होंने कहा कि ज़िले के सभी प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कब बुलबुल,स्काउट गाइड,रोवर रेंजर व एडल्ट रिसोर्स के पाठ्य सहगामी कार्यक्रमों को अधिक सक्रियता पूर्वक क्रियान्वयन किया जाएगा ताकि
स्काउटिंग से जुड़कर युवा सामाजिक सेवा और नागरिकता के मूल्यों के बारे में बेहतर समझ बना सकें । उन्हें प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान करेंगे ताकि वे अपने समाज में सकारात्मक योगदान कर सकें।
इस अवसर पर नगर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शिव चमन सिंह, राजेश ढोसले,राज्य कर्मचारी संघ के ज़िलाध्यक्ष अनुभव तिवारी, व्याख्याता दीपक कुमार यादव, दिव्यांश चन्देल, मनीष,लखन आदि उपस्थित रहे ।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *