Breaking
बेलगहना सेक्टर में सुपरवाइजर पर भ्रष्टाचार के आरोप , जिला अधिकारियों के संरक्षण व मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनीरिपोर्ट के नाम पर पैसे*, *फिर ‘15 से 20 थप्पड़*’ *की बरसात* रतनपुर थाने में हुई इस घटना* *का VIDEO* *सामने आते ही बवाल मच गया*समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, किया छाछ वितरणचोरी के जेवर खपाने का सुरक्षित अड्डा बने बैंक: बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने जताई चिंता, गोल्ड लोन के नियमों को कड़ा करने की मांगBilaspur Police Parade News:- कदमताल की गूंज में अनुशासन परेड ग्राउंड में दिखी पुलिसिंग की तैयारी,एसएसपी रजनेश सिंह ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ और दिए अहम दिशा-निर्देशरायगढ़ पुलिस का ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में बड़ी कार्रवाई : नाबालिग को देह व्यापार में झोंकने वाला गिरोह ध्वस्त, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से खरीदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तारपुरानी त्रासदी से सबक नहीं, फिर दोहराया गया दर्द: क्या इस बार मिलेगा न्याय?रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा*जांजगीर में मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण संपन्न, किसानों को शहद उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की दी जानकारीपंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने शिबली मेराज खान बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

पटना

पटना पुलिस ने पकड़े थे 04 संदिग्ध, 206 नग मोबाईल बरामदए, क जागरूक नागरिक के तौर पर श्री शशिप्रकाश जायसवाल को पुलिस अधीक्षक ने सराहा

पटना – अधीक्षक कोरिया को मुखबिर से सूचना मिली कि पश्चिम बंगाल से कुछ लोग थाना क्षेत्र के ग्राम आंजोखुर्द में घूम रहे हैं। उनके पास बड़ी संख्या में मोबाइल फोन हैं और वे लोगों से पुराने फोन मांगकर बदले में घर का जरूरी सामान दे रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक को संदेह हुआ कि इन मोबाइल फोनों का दुरुपयोग हो सकता है। उन्होंने थाना प्रभारी पटना को आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चार संदिग्ध व्यक्तियों रियाजुल हक, सेन्दु शेख, फारुख शेख और ईबादु रहमान को पकड़ा, जो संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे। पूछताछ करने पर उन्होंने खुद को पश्चिम बंगाल और झारखंड से बताया। उनके पास मौजूद बोरियों की तलाशी ली गई, जिसमें अलग-अलग कंपनियों के कुल 206 मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे इन सभी मोबाइल फोनों को कलकत्ता में अलग-अलग दुकानों में बेचने के लिए ले जा रहे थे। चोरी का संदेह होने पर इन सभी मोबाइलों को जप्त कर, धारा-35(डी) बीएनएसएस/303(2), 317(2), 3 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

उक्त कार्यवाही में जागरूक नागरिक श्री शशिप्रकाश जायसवाल आ० प्रद्युमन जायसवाल, निवासी ग्राम रनई थाना पटना द्वारा क्षेत्र में चार संदिग्धों के घूमने की सूचना पुलिस से समय पर साझा की गई, जिससे कोरिया पुलिस द्वारा संदिग्धों को पकड़कर उनके कब्जे से 206 नग विभिन्न कंपनियों के अवैध मोबाईल बरामद कर संदिग्धों के विरूद्ध दिनांक 06 अगस्त 2024 को वैधानिक कार्यवाही किया गया है। इस सूचना से कई प्रकार के संभावित अपराधों को टालने में मदद मिली है। एक सजग एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में किए गए उत्कृष्ट कार्य के फलस्वरूप दिनांक 14 अगस्त 2024 को पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री सूरज सिंह परिहार ने श्री शशिप्रकाश जायसवाल को पुलिस अधीक्षक कक्ष में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।

CG Bulletin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *