Breaking
CG Bilaspur News:- आखिर इतनी जल्दी किस बात की है? जब ग्रामीण नहीं मान रहे, तो जनसुनवाई बार-बार क्यों कराई जा रही है?क्या पेसा क्षेत्र में ग्रामसभा की आवाज़ अब सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई है?CG News:- एक नशा… और बिखर जाता है पूरा परिवार !एसएसपी रजनेश सिंह ने छेड़ी युवाओं को बचाने की जंग, बिलासपुर में शुरू हुआ 10 दिन का नशा मुक्ति अभियानCG Crime News*: *जो कल तक दिखाता था रौब, पुलिस की दबिश पड़ते ही निकली हेकड़ी; बंधक बनाकर मारपीट और लूटकांड में दो गिरफ्तार*कलेक्टर ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को हेलमेट पहनने की अपील कीपेलमा ओपन कास्ट कोल माइन परियोजना की लोक सुनवाई भारी उत्साह एवं अभूतपूर्व जनसमर्थन के साथ सफलतापूर्वक संपन्नसुशासन तिहार में सवालों से बेचैनी? शिकायतों का पुलिंदा खुलते ही मचा हंगामा, जनता की सुनवाई रह गई अधूरीउड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, दो लग्जरी वाहनों सहित 1.86 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्तNEET पर आंदोलन कम, रीलों का ऑडिशन ज्यादा! सांसद आवास घेरने पहुंचे कार्यकर्ताओं में कैमरे के सामने आने की होड़ऑपरेशन अंकुश के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाईलोरमी से डाक्टर सत्यनारायण तिवारी शब्द शिखर सम्मान से सम्मानित

कोरियाछत्तीसगढ़

 तीन सहायक उप निरीक्षकों को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई

पुलिस अधीक्षक कोरिया ने स्टार लगाकर नवपदस्थ उप निरीक्षकों का मनोबल बढ़ाया

पुलिस मुख्यालय, रायपुर, छत्तीसगढ़ द्वारा वर्ष 2024 में सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूची जारी की गई थी। इस सूची के आधार पर दिनांक 03 सितंबर 2024 को उपरोक्त सहायक उप निरीक्षकों को पदोन्नत किया गया है।

जिला कोरिया के 03 सहायक उप निरीक्षक, क्रमशः श्री सेवाराम बुनकर, श्री लवांग सिंह, और श्री नयन साय, को इस सूची में शामिल किया गया था। इन अधिकारियों को दिनांक 04 सितंबर 2024 को पुलिस अधीक्षक कक्ष में एसपी कोरिया, श्री सूरज सिंह परिहार द्वारा स्टार लगाकर पदोन्नति प्रदान की गई है।

इस अवसर पर, पुलिस अधीक्षक ने सभी नवपदस्थ उप निरीक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने सभी को पुलिसिंग के मूलभूत सिद्धांतों और नीतियों पर मार्गदर्शन दिया। इसके अतिरिक्त, एसपी कोरिया ने इन अधिकारियों के कार्यकाल से संबंधित विस्तृत जानकारी ली और उन्हें अपने कर्तव्यों का निर्वहन बेहतर ढंग से करने हेतु प्रोत्साहित किया।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *