Breaking
उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, दो लग्जरी वाहनों सहित 1.86 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्तNEET पर आंदोलन कम, रीलों का ऑडिशन ज्यादा! सांसद आवास घेरने पहुंचे कार्यकर्ताओं में कैमरे के सामने आने की होड़ऑपरेशन अंकुश के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाईलोरमी से डाक्टर सत्यनारायण तिवारी शब्द शिखर सम्मान से सम्मानितसनातन से नफरत कांग्रेस के DNA में है- देवजी भाई पटेलधनेली के युवा नेता गोलू सिंह राठौर का जन्मदिवस मनाने जुटे समर्थकविशेष शिक्षकों की भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, छत्तीसगढ़ शासन को दो माह में प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देशश्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन गूंजा भक्ति और दान का संदेश, प्रहलाद-ध्रुव चरित्र सुन भावुक हुए श्रद्धालुमध्य भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस का प्रहाररतनपुर में हजरत सैय्यद मूसा शहीद रहमतुल्लाह अलैह का 96वां सालाना उर्स पाक 29 मई से शाही संदल चादर, कव्वाली और कुल की फातेहा के साथ होगा तीन दिवसीय आयोजन

छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में T20 मैच से पहले टीम इंडिया व मुख्य कोच गौतम गंभीर के आगमन को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह

रायपुर -आगामी T20 वर्ल्ड कप 2026 से पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच, दो बार के विश्व कप विजेता गौतम गंभीर के रायपुर आगमन को लेकर राजधानी रायपुर में जबरदस्त उत्साह और क्रिकेटीय माहौल देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर गौतम गंभीर के साथ-साथ पूरी भारतीय क्रिकेट टीम भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसी कड़ी में Team CricFest और Aranya Sports City Group द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों, मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर भव्य स्वागत पोस्टर लगाए गए हैं।

इन पोस्टरों के माध्यम से Team CricFest ने अपने मेंटोर गौतम गंभीर का हार्दिक स्वागत करते हुए, उन्हें और पूरी भारतीय टीम को T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। पोस्टरों में क्रिकेट के प्रति सम्मान, जुनून और देशभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से झलकती है, जिसने शहरवासियों और क्रिकेट प्रेमियों का विशेष ध्यान आकर्षित किया है।

CricFest एक समर्पित क्रिकेटिंग फेस्टिवल और प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य क्रिकेट को केवल एक खेल नहीं बल्कि एक उत्सव के रूप में प्रस्तुत करना है। यह मंच युवाओं, उभरते खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों को जोड़ते हुए खेल, सीख और प्रेरणा का साझा अनुभव प्रदान करता है। CricFest क्रिकेट संस्कृति को बढ़ावा देने, प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खेल के मूल मूल्यों को समाज तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह स्वागत अभियान Team CricFest और Aranya Sports City Group की संयुक्त पहल है, जो खेलों के विकास और क्रिकेट के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निरंतर सक्रिय हैं। दोनों संस्थाओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि गौतम गंभीर के नेतृत्व और मार्गदर्शन में भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करेगी और एक बार फिर देश को गौरवान्वित करेगी।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *