Breaking
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रत्येक सहकारी समिति में जलेंगे दीप,17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, रतनपुर में रहेंगी सहकारिता प्रकोष्ठ की प्रदेश कोषाध्यक्ष गीता सिंहत्योहारों से पहले SSP रजनेश सिंह एक्शन: 15 दिन में 813 कार्रवाई, चाकूबाजों से गुंडा-बदमाशों तक पुलिस की पैनी नजरपीएम मोदी के जन्मदिवस पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीप’, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ ने किसानों से की विशेष अपीलहर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मा

अच्छी खबरछत्तीसगढ़मुंगेली

जिस शासकीय विद्यालय से शिक्षा पाई, उसी को आदर्श विद्यालय बनाने की पहल

*जिस शासकीय विद्यालय से शिक्षा पाई, उसी को आदर्श विद्यालय बनाने की पहल*

*केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू के प्रयास से कंतेली प्राथमिक शाला के लिए ₹4 करोड़ 54 लाख की स्वीकृति*

बिलासपुर –शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता और जड़ों से जुड़े नेतृत्व का एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री सह बिलासपुर सांसद श्री तोखन साहू की विशेष पहल और निरंतर प्रयासों से मुंगेली जिले के विकासखंड लोरमी स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय, कंतेली के समग्र विकास हेतु ₹4 करोड़ 54 लाख 15 हजार की राशि स्वीकृत की गई है। उल्लेखनीय है कि यही वह सरकारी विद्यालय है, जहाँ से श्री साहू ने स्वयं अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की थी।

यह स्वीकृति कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) द्वारा अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत प्रदान की गई है। परियोजना का उद्देश्य विद्यालय को एक आदर्श (मॉडल) स्कूल के रूप में विकसित करना है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक, सुरक्षित एवं समावेशी शिक्षा का वातावरण उपलब्ध हो सके।

स्वीकृत परियोजना के तहत विद्यालय में आधुनिक एवं आवश्यक आधारभूत संरचनाओं का निर्माण, छात्र-अनुकूल कक्षाओं का विकास, समावेशी शिक्षण सुविधाओं की व्यवस्था तथा आवश्यक शैक्षणिक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। एसईसीएल बोर्ड की सीएसआर समिति के निर्देशानुसार, समस्त कार्यों का क्रियान्वयन एसईसीएल के सिविल विभाग द्वारा किया जाएगा।

यह पहल केवल एक विकास परियोजना नहीं, बल्कि संवेदनशीलता, कृतज्ञता और सामाजिक दायित्व का जीवंत उदाहरण है। जिस विद्यालय ने श्री तोखन साहू के जीवन को दिशा दी, उसी विद्यालय को नई पहचान दिलाने का उनका संकल्प आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा। यह निर्णय क्षेत्र के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेगा और समाज को यह सशक्त संदेश देगा कि शिक्षा में निवेश ही सच्चे अर्थों में राष्ट्र निर्माण का आधार है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *