Breaking
CG Crime News*: *जो कल तक दिखाता था रौब, पुलिस की दबिश पड़ते ही निकली हेकड़ी; बंधक बनाकर मारपीट और लूटकांड में दो गिरफ्तार*कलेक्टर ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को हेलमेट पहनने की अपील कीपेलमा ओपन कास्ट कोल माइन परियोजना की लोक सुनवाई भारी उत्साह एवं अभूतपूर्व जनसमर्थन के साथ सफलतापूर्वक संपन्नसुशासन तिहार में सवालों से बेचैनी? शिकायतों का पुलिंदा खुलते ही मचा हंगामा, जनता की सुनवाई रह गई अधूरीउड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, दो लग्जरी वाहनों सहित 1.86 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्तNEET पर आंदोलन कम, रीलों का ऑडिशन ज्यादा! सांसद आवास घेरने पहुंचे कार्यकर्ताओं में कैमरे के सामने आने की होड़ऑपरेशन अंकुश के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाईलोरमी से डाक्टर सत्यनारायण तिवारी शब्द शिखर सम्मान से सम्मानितसनातन से नफरत कांग्रेस के DNA में है- देवजी भाई पटेलधनेली के युवा नेता गोलू सिंह राठौर का जन्मदिवस मनाने जुटे समर्थक

छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जिले में चला अभियान

 

ताबड़तोड़ कार्यवाही में कुल 131 स्थायी एवं वारंटी गिरफ्तार

10 साल से पुराने स्थायी वारंट भी हुए तामील

स्थाई वारंटों की तामीली पर पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम की घोषणा

पुलिस अधीक्षक कोरबा  सिद्धार्थ तिवारी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नकेल कसने तथा बेसिक पुलिसिंग के तहत अरसे से फरार स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों की तामीली के निर्देश के बाद जिला कोरबा के सभी थानों में वारंटियों के गिरफ्तारी की ताबड़तोड़ कार्यवाही अलग-अलग टीमें बनाकर की गई फल स्वरुप कई सालों से फरार चल रहे अन्य जिलों के रहवासी तथा कोरबा जिले के मामलों में वांछित फरार वारंटियों को आसूचना आधारित दबिश देकर गिरफ्तार किया गया । दिनांक 31.08.2024 को विभिन्न थानों में *28* स्थाई तथा 103 गिरफ्तारी वारंटियों सहित कुल *131* फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर अलग-अलग न्यायालय में प्रस्तुत किया गया । इनमें कुछ लूट, चोरी, धोखाधड़ी तथा अन्य गंभीर मामलों में शामिल वारंटी गिरफ्तार हुए हैं । पूर्व में भी वारंटी के विरुद्ध अभियान चलाया गया था परंतु पुलिस की इस कार्यवाही से अपराधियों में अफरा तफरी देखी गई ।
थाना उरगा, कोतवाली, बालको, पाली, दर्री, करतला, हरदी बाजार, कुसमुंडा, दीपका, बांकी मोंगरा, सिविल लाइन रामपुर, कटघोरा, लेमरू तथा बांगो और पुलिस चौकी कोरबी, जटगा, मोरगा, मानिकपुर एवं CSEB में वारंटो की तामीली हुई परंतु थाना कटघोरा 10 गिरफ्तारी व 10 स्थाई वारंट तामील कर आज के इस अभियान में प्रथम स्थान पर रहा ।
पुलिस अधीक्षक ने स्थाई वारंट तमिल करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा करते हुए बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपराध, अपराधियों तथा वारंटियों के विरुद्ध धर पकड़ का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *