
रतनपुर — कला,साहित्य, संस्कृति को समर्पित थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार के द्वारा रतनपुर निवासी राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक व वरिष्ठ साहित्यकार दिनेश पांडेय को विद्या वाचस्पति (पी. एच.डी)की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह उपाधि उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में किए गए शोध कार्यों, उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों पुस्तक लेखन, साहित्य सेवा, संपादन,,कविता कहानी आकाशवाणी से प्रसारण, राष्ट्रीय कार्यक्रम योग शिविर संचालन,पर्यावरण संरक्षण वृहद वृक्षारोपण,गायत्री मंदिर के जीर्णोद्धार में प्रमुख भूमिका, स्वच्छता अभियान, शिक्षा नवाचार आदि कला संस्कृति के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान की गई।
यह सम्मान समारोह हरिद्वार के कनखल स्थित परमार्थ विद्या मंदिर में शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया गया,जहां विद्यापीठ के कुलाधिपति महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री डॉक्टर हरिहरानंद जी महाराज,कुलपति डॉक्टर विनय कुमार पाठक व कुल सचिव डॉक्टर पी.एस. दयाल यति के कर कमलो से मानद उपाधि पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान की गई।
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिरगहनी कोटा में पदस्थ प्रधान पाठक पिछले 35 वर्षों से साहित्य सेवा में जुटे हुए हैं। उन्हें पूर्व में छत्तीसगढ़ रत्न,रेवा रत्न, राष्ट्रीय शिक्षक गौरव सम्मान, डॉक्टर बलदेव प्रसाद मिश्र राज्य शिक्षक सम्मान, पर्यावरण मित्र सम्मान जैसे कई प्रदेश स्तरीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है।उनके इस डॉक्टरेट उपाधि प्राप्त करने पर नगर के शिक्षकों साहित्यकारों, गणमान्य नागरिकों और समाज सेवियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है ।



