Breaking
भारी वर्षा की संभावना: अरपा नदी के तटों से दूर रहने की अपीलमहामाया मानस मंच से गुंजा नशामुक्ति का शंखनाद : संतोषी दीदी के नेतृत्व में चैतन्य देवियों की झांकी संपन्नविश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी और डॉ. दिलीप सिंह राजपूत को मिली जिम्मेदारीशासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में नवरात्रि उत्सव, कन्या पूजन और भोजन का आयोजनरतनपुर में उत्साह के साथ मनाया गया केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का जन्मदिन, 57 दीप जलाकर काटा केकरतनपुर में पहली बार छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार आस्था शर्मा होंगी शामिल 13 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में होंगी उपस्थितस्वच्छता जीवन का अभिन्न हिस्सा, हर व्यक्ति निभाए अपनी जिम्मेदारी : डॉ. सत्यनारायण तिवारीछत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारीप्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने किसान जागरूकता अभियान आयोजितकचना-सड्डू नगर विकास योजना में सभी किसानों के लिए समान नीति, विपक्ष का आरोप भ्रामक : गोविंद गुप्ता

अच्छी खबरछत्तीसगढ़मुंगेली

लोरमी से डॉक्टर सत्यनारायण तिवारी,सीमा एवम सुषमा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

लोरमी। राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत छत्तीसगढ़ द्वारा रायगढ़ के नगर निगम ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में देशभर से चयनित 200 नवाचारी एवं उत्कृष्ट शिक्षकों को स्वर्गीय हरबंश मिश्रा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। समारोह में लोरमी के तीन शिक्षकों ने राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान हासिल कर मुंगेली जिले और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंडिपेंडेंट डायरेक्टर (बीबीजे), भारी उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्णानंद मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद संजय अग्रवाल एवं गुणनिधि सतपथी ने चयनित शिक्षकों को सम्मान प्रदान किया।
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला हरदीबांध, विकासखंड लोरमी में प्रधानपाठक के पद पर कार्यरत डॉ. सत्यनारायण तिवारी ने चयनित 200 शिक्षकों में पूरे भारतवर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त किया। डॉ. तिवारी शिक्षाविद, साहित्यकार एवं समाजसेवी के रूप में लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें इससे पूर्व राज्यपाल सम्मान सहित 200 से अधिक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. तिवारी ने इसे लोरमी की जनता और क्षेत्र के शिक्षकों का सम्मान बताते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इसी समारोह में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगरिया में व्याख्याता श्रीमती सीमा तिवारी तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय रंहगी में शिक्षिका श्रीमती सुषमा पाण्डेय को भी स्वर्गीय हरबंश मिश्रा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया।
तीन शिक्षकों के सम्मान पर बधाइयों का दौर
मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र से एक साथ तीन शिक्षकों को राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक ठाकुर धर्मजीत सिंह, जनपद अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह, उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू, नगरपालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. अशोक जायसवाल, डीईओ एम.एल. पटेल, डीएमसी अशोक सोनी, एपीसी प्रदीप उपाध्याय, बीईओ मनीषा पाटले, एबीईओ सुनील शर्मा, बीआरसी दयाराम साहू सहित विभिन्न संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों ने शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *