Breaking
टाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुररतनपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान,  SAI की कुश्ती चयन प्रक्रिया में सुभद्रा और अस्मिता का चयनअग्निवीर भर्ती रैली के लिए प्रवेश पत्र जारी 12 जनवरी से बिलासपुर में होगी भर्ती रैली12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की मुख्य न्यायाधीश ने की समीक्षा

अच्छी खबरखेलबिलासपुररतनपुर

रतनपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान,  SAI की कुश्ती चयन प्रक्रिया में सुभद्रा और अस्मिता का चयन

रतनपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान,  SAI की कुश्ती चयन प्रक्रिया में सुभद्रा और अस्मिता का चयन
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय रतनपुर की दो होनहार पहलवानों ने रचा इतिहास, कोच सागर धीवर एवं प्रमोद धीवर के मार्गदर्शन में हासिल की बड़ी उपलब्धि
रतनपुर – भारत सरकार द्वारा (Government of India) के भारतीय खेल प्राधिकरण* (Sports Authority of India) में खेल प्रतिभाओं के क्षेत्र में खिलाड़ियों एवं प्रतिभाशाली छात्राओं का चयन उच्च स्तरीय ट्रायल- ग्राउंड टेस्ट तथा स्किल टेस्ट के तहत *कुश्ती क्षेत्र में मुख्य सेंटर* में किया जाता हैl कुश्ती खेल प्रतिभा चयन प्रक्रिया में रतनपुर के लिए गौरव का विषय है कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय रतनपुर की प्रतिभाशाली छात्राओं सुभद्रा एवं अस्मिता का चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ियों के चयन से विद्यालय परिवार सहित रतनपुर नगर में हर्ष और उत्साह का माहौल है। क्योंकि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य से इस खेल के लिए सिर्फ दो छात्राओं का चयन हुआ है और दोनों छात्रा रतनपुर से है l

कुश्ती जैसे कठिन और अनुशासनपूर्ण खेल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सुभद्रा एवं अस्मिता ने लगातार मेहनत, नियमित अभ्यास और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। दोनों खिलाड़ियों को लंबे समय से कुश्ती के प्रशिक्षक सागर धीवर एवं प्रमोद धीवर द्वारा प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया जा रहा है। प्रशिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में दोनों खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक, फिटनेस और आत्मविश्वास को लगातार मजबूत किया।

*मेहनत और लगन बनी सफलता की कुंजी*
सुभद्रा और अस्मिता ने विभिन्न कुश्ती प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। पिछले वर्ष सुभद्रा यादव छत्तीसगढ़ राज्य से महिला वर्ग में सिल्वर मेडल प्राप्त कर पहली महिला पहलवान बनने का गौरव हासिल की थी l इस चयन में सुभद्रा एवं अस्मिता कठिन अभ्यास, अनुशासन और प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने SAI की चयन प्रक्रिया में अपनी जगह बनाई। यह उपलब्धि न केवल दोनों खिलाड़ियों के लिए बल्कि पूरे रतनपुर क्षेत्र के साथ-साथ के छत्तीसगढ़ राज्य लिए गौरव की बात है।

*चयनित होने पर प्राप्त होगी सुविधाएं*
इसमें चयन होने के पर निःशुल्क हॉस्टल, खाना, पढ़ाई, अंतरराष्ट्रीय स्तर की कोचिंग, मेडिकल एवं बीमा की सुविधा प्राप्त होती है l अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती की कठिन प्रशिक्षण हेतु इनको शासन की और से लगातार SAI लखनऊ में ही रह कर प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा l

दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य शरण जीत बग्गा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के अवसर मिलना आवश्यक है। विद्यालय परिवार ने सुभद्रा एवं अस्मिता को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किए हैंl

शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रविन्द्र दुबे ने भी दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि रतनपुर की बेटियों का SAI जैसी प्रतिष्ठित खेल संस्था की चयन प्रक्रिया में स्थान बनाना पूरे नगर के लिए गौरव की बात है। दोनों बच्चों की इस खुशी के अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य शरण जीत बग्गा एवं स्टाफ से सुशीला मौर्य, वर्षा मनु, मनोज यादव, कोच सागर धीवर, गिरिजा बंद अखाड़ा के कुश्ती संघ के अध्यक्ष शंकर राव मराठा, नगर पालिका रतनपुर के पार्षद इंदु यादव एवं पावनी यादव उपस्थित रहे l

उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि इन खिलाड़ियों की सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
*गिरिजा बंद अखाड़ा और नगरवासियों में खुशी*
सुभद्रा एवं अस्मिता की सफलता पर गिरिजा बंद अखाड़ा के संरक्षक महंत तारकेश्वर पूरी एवं कुश्ती संघ के अध्यक्ष शंकर राव मराठा सहित खेलप्रेमियों और कुश्ती से जुड़े लोगों में भी खासा उत्साह है। अखाड़े के प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों ने दोनों खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
वहीं पार्षद इंदु यादव सहित नगर के खेलप्रेमियों और गणमान्य नागरिकों ने भी दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि रतनपुर की बेटियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से नगर का गौरव बढ़ाया है। नगरवासियों ने उम्मीद जताई कि दोनों खिलाड़ी आने वाले समय में राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रतनपुर एवं छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगी।
बेटियों की सफलता से बढ़ा खेल का उत्साह
सुभद्रा एवं अस्मिता का चयन रतनपुर में कुश्ती सहित अन्य खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। उनकी सफलता से विशेष रूप से बालिकाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ने की उम्मीद है।
विद्यालय परिवार, प्रबंधन समिति, नगर पालिका, प्रशिक्षकों, गिरिजा बंद अखाड़ा, पार्षद इंदु यादव एवं समस्त नगरवासियों ने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी कड़ी मेहनत जारी रखने का संदेश दिया।
रतनपुर की इन होनहार बेटियों ने साबित कर दिया है कि प्रतिभा, मेहनत और सही मार्गदर्शन मिले तो छोटे छोटे गांवों एवं शहरों से निकली बेटियां भी बड़े खेल मंच पर अपनी पहचान बना सकती हैं।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *