Breaking
टाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुररतनपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान,  SAI की कुश्ती चयन प्रक्रिया में सुभद्रा और अस्मिता का चयनअग्निवीर भर्ती रैली के लिए प्रवेश पत्र जारी 12 जनवरी से बिलासपुर में होगी भर्ती रैली12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की मुख्य न्यायाधीश ने की समीक्षा

खास - खबरछत्तीसगढ़रायपुर

अग्निवीर भर्ती रैली के लिए प्रवेश पत्र जारी 12 जनवरी से बिलासपुर में होगी भर्ती रैली

बिलासपुर, – सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 12 से 18 जनवरी 2027 तक बहतराई स्टेडियम, बिलासपुर में किया जाएगा। भर्ती रैली में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं एवं 8वीं पास) पदों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित होगी।

भर्ती रैली में शामिल होने वाले पात्र उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र जॉइन इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट तथा उम्मीदवारों के पंजीकृत ई-मेल पर भेजे गए हैं। उम्मीदवार भर्ती रैली में प्रवेश पत्र के साथ रैली अधिसूचना के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेज तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल फोन अनिवार्य रूप से लेकर आएं।

अग्निवीर क्लर्क की भर्ती 11 अक्टूबर को सागर में
अग्निवीर लिपिक पद के लिए भर्ती का आयोजन 11 अक्टूबर 2026 को इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, सागर (मध्यप्रदेश) में किया जाएगा। इसमें सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के अंतर्गत आने वाले छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) में सफल अग्निवीर लिपिक उम्मीदवार शामिल होंगे। संबंधित उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए गए हैं।
सेना भर्ती कार्यालय ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि भर्ती संबंधी किसी भी जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के आधिकारिक व्हाट्सऐप चैनल ‘ARO Raipur (Official Channel)’ से जुड़ें। इसके अलावा सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2965212 एवं 0771-2965214 पर संपर्क किया जा सकता है। भारतीय सेना के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और योग्यता आधारित है। उम्मीदवार किसी भी प्रकार के दलाल या बिचौलिये के झांसे में न आएं और भर्ती के नाम पर पैसे मांगने वाले व्यक्तियों से सावधान रहें।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *